पूर्वी इराक के दीयाली से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 25 वर्षीय महिला ने एक साथ 7 बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि, महिला की पहचान को उजागर नहीं किया गया है। डेली मेल के मुताबिक, महिला ने एक अस्पताल में सभी बच्चों को जन्म दिया है। जन्म के बाद मां और उसके सभी बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं।