फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG One SUV: आखिरकार सामने आई एमजी वन एसयूवी, नई स्पोर्टी लुक में मिलेगा ज्यादा स्पेस, Creta को देगी टक्कर

Mon, 02 Aug 2021 06:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हफ्तों तक टीजर तस्वीरें जारी करने के बाद, MG Motor की लेटेस्ट एसयूवी MG One एसयूवी अब आधिकारिक तौर पर पूरी तरह से सामने आ गई है।
विज्ञापन
1 of 5
MG One SUV - फोटो : MG Motor
हफ्तों तक टीजर तस्वीरें जारी करने के बाद, MG Motor की लेटेस्ट एसयूवी MG One एसयूवी अब आधिकारिक तौर पर पूरी तरह से सामने आ गई है। यह आधिकारिक तौर पर ब्रांड की नई आर्किटेक्चर और डिजाइन लैंग्वेज की शुरुआत का प्रतीक है। कंपनी का दावा है कि इस नई एसयूवी में 'अत्याधुनिक' डिजिटल टेक्नोलॉजी दी गई है। MG One SUV का ग्लोबल प्रीमियर 30 जुलाई, 2021 को हुआ था। एमजी मोटर की नई एसयूवी दो कलर ऑप्शन - 'बबल ऑरेंज' और 'वाइल्डरनेस ग्रीन' में उपलब्ध होगी। एसयूवी ब्रांड के लेटेस्ट डिजाइन और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करती है।

कैसा है लुक
MG One में एक टेपरिंग रूफलाइन है जो रियर में नीचे की ओर झुकती है। इसमें एक ड्यूल-टोन कलर स्कीम मिलता है जो इसके एक्सटीरियर प्रोफाइल को हाइलाइट करती है। जबकि कार के फ्रंट में एक नई डिजाइन की गई 3D ग्रिल दी गई है जो काफी आकर्षक है। एमजी वन एसयूवी में 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके साथ ही एमजी अपनी इस नई एसयूवी के साथ कई तरह के कस्टमाइजेशन ऑप्शन की पेशकश कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
MG One SUV - फोटो : MG Motor
यह एमजी के नए सिग्मा आर्किटेक्चर पर आधारित है, जो एक मॉड्यूलर डिजाइन वाला प्लेटफॉर्म है। एमजी वन को एक एक्टिव डिजिटल इको-सिस्टम के साथ पावरफुल चिप टेक्नोलॉजी भी मिलती है। सिग्मा प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के लिए भी किया जा सकता है। बता दें कि एमजी वन एक कनेक्टेड कार होगी। MG One की तस्वीरों से इसके स्पोर्टी डिजाइन और स्टांस के बारे में पता चलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
MG One SUV - फोटो : MG Motor
MG SUV में लो प्रोफाइल है जिसका मकसद केबिन में ज्यादा स्पेस देना है। एमजी वन एसयूवी ब्रांड के सिग्मा आर्किटेक्चर पर तैयार की गई है, जो इंटरीरियर स्पेस एफिशिएंसी को 75 फीसदी तक बढ़ाने का दावा करता है। सिग्मा आर्किटेक्चर शुरुआती चरणों से इंटीरियर स्पेस के साथ एक्सटीरियर बॉडी फ्लो को संतुलित करने में भी मदद करता है, इससे इंटीरियर स्पेस को बढ़ाने में मदद मिलता है।

4 of 5
MG One SUV - फोटो : MG Motor
हालांकि, कार निर्माता ने अभी तक एसयूवी के इंजन डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक MG One में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है जो टर्बोचार्ज्ड होगा। यह इंजन लगभग 170-180 bhp का पावर और 250-260 Nm का टार्क जेनरेट कर सकता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MG One SUV - फोटो : MG Motor
रिपोर्ट के मुताबिक लीक हुए आंकड़ों से पता चलता है कि एमजी वन में एमजी की अन्य गाड़ियों की तरह कई फीचर्स और टेक्नोलॉजी मिलेगी। एमजी मोटर अपनी एमजी वन एसयूवी की बिक्री इस साल के आखिर तक वैश्विक स्तर पर शुरू कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक इसे 2022 में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। अगर यह भारत में लॉन्च होती है, तो यहां इसका मुकाबला Kia Seltos (किआ सेल्टोस), Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) और सेगमेंट की अन्य कॉम्पैक्ट एसयूवी से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें