फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले महीने से महंगी हो जाएंगी इन 10 कार कंपनियों की गाड़ियां, जानें कितने बढ़ेंगे दाम

Tue, 22 Dec 2020 11:37 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है। दरअसल अगले महीने से कई कार कंपनियां अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने जा रही है। एक जनवरी 2021 से 10 बड़ी कार कंपनियां अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने जा रही हैं। कीमतों को बढ़ाने के पीछे उत्पादन लागत में आई बढ़ोतरी और कच्चे माल (स्टील, एल्युमिनियम और प्लास्टिक) की कीमतों का महंगा होगा एक बड़ा कारण है। ऐसे में अगर आप इन कारों को मौजूदा कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो आपको 31 दिसंबर तक इनकी खरीदारी करनी होगी। तो जानते हैं जनवरी महीने से कौन सी कारें हो जाएंगी महंगी...


विज्ञापन

MG Motor

2 of 11
MG Motor - फोटो : MG Motor
कंपनी अपने कारों की कीमतों को एक जनवरी 2021 से 3 फीसदी तक महंगा कर सकती है। हालांकि, बढ़ी हुई कीमतें वेरिएंट और मॉडल के हिसाब से अलग-अलग रहेंगी। एमजी मोटर इंडिया  भारतीय बाजार में MG Hector, MG ZS EV और MG Gloster जैसी कारों की भी बिक्री करती है। 
विज्ञापन

Renault India

3 of 11
Renault - फोटो : Re
रेनो इंडिया (Renault India) अपने कारों की कीमतों को एक जनवरी 2021 से 28,000 रुपये तक बढ़ा देगी। हालांकि, बढ़ी हुई कीमतें वेरिएंट और मॉडल के हिसाब से अलग-अलग रहेंगी। रेनो इंडिया भारतीय बाजार में Kwid, Duster और Triber जैसी कारों की भी बिक्री करती है। 

Ford India

4 of 11
Ford - फोटो : Ford
फोर्ड इंडिया अपनी कारों की कीमतों को जनवरी से 5,000 से 35,000 हजार रुपए बढ़ाएगी।
विज्ञापन

Audi

5 of 11
Audi - फोटो : Audi India
ऑडी अपनी गाड़ियों को कीमतों को जनवरी से 2 फीसदी तक बढ़ा देगी।
विज्ञापन

BMW

6 of 11
BMW - फोटो : BMW
बीएमडब्ल्यू अपनी गाड़ियों को कीमतों को 4 जनवरी से 2 फीसदी तक बढ़ा देगी।
विज्ञापन

7 of 11
Kia - फोटो : Kia Motors
किया मोटर्स (Kia Motors) अपनी Kia Sonet और Seltos की कीमतों को बढ़ाने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी एक जनवरी इन कारों की कीमतों को बढ़ा देगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपनी Kia Carnival MPV की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं करेगी। बता दें कि भारतीय बाजार में Kia अपनी तीन कारों की बिक्री करती है। 

Hyundai

8 of 11
Hyundai - फोटो : Hyundai India
ह्यूंदै भारतीय बाजार में Santro, Grand i10, Grand i10 Nios, i20, Aura, Verna, Elantra, Venue, Creta, Tucson और Kona Electric जैसी कारों की बिक्री करती है। इन सभी कारों की कीमतों में एक जनवरी से बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी इसकी कंपनी ने अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है। कंपनी का कहना है कि जल्द ग्राहकों और डीलरों को बढ़ी कीमतों की पूरी लिस्ट दी जाएगी।

Honda Cars

9 of 11
Honda - फोटो : Amar Ujala
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (Honda Cars India Ltd-HCIL) एक जनवरी 2021 से अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। हालांकि, कंपनी अपने कारों की कीमतों को कितना बढ़ाएगी अभी इसकी कोई भी जानकारी नहीं है। कंपनी के डीलरों और इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया कि कंपनी अगले महीने से अपनी कारों की कीमतों को बढ़ा देगी। होंडा कार्स भारतीय बाजार में अपनी कई कारों की बिक्री करती है। इनमें कॉम्पैक्ट सेडान Amaze सबसे सस्ता मॉडल है। वहीं, प्रीमियम एसयूवी CR-V कंपनी की सबसे महंगी गाड़ी है। 

Mahindra

10 of 11
Mahindra - फोटो : Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) अपनी एसयूवी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाने के लिए तैयार है। कंपनी एक जनवरी से अपने सभी पैसेंजर वाहनों की रेंज की कीमतों को बढ़ा देगी। हालांकि, कंपनी की तरफ से कीमतों को कितना बढ़ाया जाएगा इसकी घोषणा होना अभी बाकी है। पैसेंजर वाहनों के अलावा कंपनी अपने कॉमर्शियल वाहनों की कीमतों में भी बढ़ोतरी करेगी। 
विज्ञापन

Maruti Suzuki

11 of 11
Maruti Suzuki - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) जनवरी महीने से अपनी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसका खुलासा नहीं किया कि वाहनों की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें