फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG Astor: एमजी की दमदार एसयूवी एस्टर की डिलीवरी पर आई यह जानकारी, देखें कंपनी का वीडियो संदेश

Tue, 23 Nov 2021 04:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेमीकंडक्टर चिप की चल रही कमी ने MG Astor एसयूवी की डिलीवरी की तारीखों पर असर डाला है। एमजी मोटर ने अक्तूबर के महीने में एमजी एस्टर को लॉन्च किया था।
विज्ञापन
1 of 8
MG Astor - फोटो : MG Motor
सेमीकंडक्टर चिप की चल रही कमी ने MG Astor एसयूवी की डिलीवरी की तारीखों पर असर डाला है। एमजी मोटर ने अक्तूबर के महीने में एमजी एस्टर को लॉन्च किया था। एमजी मोटर ने बताया है कि उसके सभी आपूर्तिकर्ताओं को सेमीकंडक्टर की कमी का सामना करना पड़ रहा है और इसलिए कारों के उत्पादन के साथ-साथ उनकी डिलीवरी को भी झटका लगा है।

एमजी मोटर इंडिया के चीफ कमर्शियल मैनेजर गौरव गुप्ता ने सोशल मीडिया ट्विटर पर एक वीडियो संदेश पोस्ट किया है। इस संदेश में उन्होंने बुकिंग और डिलीवरी की तारीखों पर वाहन निर्माता की स्थिति के बारे में बताया है। 

उन्होंने कहा है कि इस समय अनिश्चित आपूर्ति के कारण स्थिति अभूतपूर्व है और ब्रांड के कंपोनेंट आपूर्तिकर्ताओं के साप्ताहिक कार्यक्रम में भी बदलाव हो रहा है। हालांकि कंपनी ने इस कैलेंडर वर्ष में 5,000 यूनिट की डिलीवरी का वादा किया है, लेकिन अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो यह अगले साल तक भी जा सकती है। हालांकि, गुप्ता ने बताया कि पहले बैच के सभी ग्राहकों से कार की लॉन्चिंग के समय की कीमत पर ही ली जाएगी। खास बात यह है कि एमजी मोटर ने धनतेरस पर एक ही दिन में ग्राहकों को 500 से ज्यादा एस्टर एसयूवी की डिलीवरी की थी। 
विज्ञापन

2 of 8
MG Astor - फोटो : MG
कंपनी का वीडियो संदेश
MG Astor एसयूवी चार वेरिएंट्स - स्टाइल, सुपर, स्मार्ट और शार्प में उपलब्ध है। वाहन निर्माता ने बताया कि स्टाइल और सुपर वेरिएंट को ऐसी मांगें मिलीं जो ब्रांड की अपेक्षाओं से ज्यादा थीं। कंपनी ने कहा कि ग्राहक एमजी एप, वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप पर कॉल करके डिलीवरी की स्थिति के बारे में पता कर सकते हैं। कंपनी ने जोर देकर कहा कि वह इस मुद्दे को हल करने की पूरी कोशिश कर रही है।



 
विज्ञापन

3 of 8
2021 MG Astor Launch - फोटो : MG Motor
इंजन और पावर
एमजी एस्टर दो पेट्रोल इंजन और तीन ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आती है। दो इंजन विकल्पों में - ब्रिट डायनेमिक 220 टर्बो पेट्रोल इंजन, 6-स्पीड एटी 140 PS का पावर और 220 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें दूसरा मैनुअल ट्रांसमिशन वाला वीटीआई टेक पेट्रोल इंजन और 8-स्पीड सीवीटी है, जो 110 PS का पावर और 144 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

4 of 8
2021 MG Astor - फोटो : Team-BHP (For Reference Only)
शानदार इंटीरियर
एमजी मोटर का कहना है कि एमजी की इमोशनल डायनैमिज्म की ब्रिटिश डिजाइन फिलॉसफी एस्टर के लिए एकदम प्रीमियम और लक्जरियस एक्सपीरियंस लाती है, जो अपने जर्मन प्रतिस्पर्धियों को टक्कर दे रहा है। यह हाई सेगमेंट में पेश की जाने वाली कारों को भी टक्कर देती है। एस्टर के इंटीरियर्स को सॉफ्ट टच और प्रीमियम मैटीरियल से बनाया गया है। 
विज्ञापन

5 of 8
MG Astor Launch - फोटो : MG Motor
दमदार लुक और स्टाइल
पर्सनल एआई असिस्टेंट और फर्स्ट-इन-सेग्मेंट ऑटोनॉमस (लेवल 2) टेक्नोलॉजी के साथ भारत की पहली एसयूवी MG Astor (एमजी एस्टर) का आकर्षक लुक और स्टाइल आज के ग्राहकों के साथ बेहतर कनेक्शन बना रहा है। इसमें बोल्ड सेलेस्टियल ग्रिल है, जो सड़क पर अपनी अलग ही मौजूदगी दर्ज कराती है। एसयूवी में एक बेहद सौम्य और रेडी-फॉर-एक्शन स्टांस का पोज है, जिसमें जंप मारते लेपर्ड का शोल्डर लाइन है। एस्टर की इस एसयूवी के एलईडी हेड लैप्स में नौ क्रिस्ल डायमंड एलिमेंट्स है, जिसमें सूक्ष्म डिटेल के साथ एक बिल्कुल अलग हॉक-आई एक्सप्रेशन दिखता है। 
विज्ञापन

6 of 8
MG Astor Launch - फोटो : MG Motor
सेफ्टी फीचर्स
एस्टर के सभी वेरिएंट्स में 27 सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। जबकि टॉप वेरिएंट में 49 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। नई एमजी एस्टर में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और ब्रेक असिस्ट, ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), टीसीएस (ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम), एचएचसी (हिल होल्ड कंट्रोल), एचडीसी (हिल डिसेंट कंट्रोल), इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल (ईएसएस), ISOFIX चाइल्ड एंकर और ऑल 4 डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स भी मिलते हैं जैसे ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360 डिग्री अराउंड व्यू कैमरा, कॉर्नरिंग असिस्ट के साथ फ्रंट फॉग लैंप, रियर फॉग लैंप, सिक्योरिटी अलार्म, रियर डिफॉगर, हीटेड ओआरवीएम और अल्ट्रा-हाई स्टील केज बॉडी। 
विज्ञापन

7 of 8
MG Astor Interior - फोटो : MG
ऑटोनॉमस लेवल-2 सेफ्टी 
एमजी एस्टर में पहली बार मिड-साइज एसयूवी में लेवल-2 ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी दी गई है। ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी फीचर में 14 सेफ्टी प्रोग्राम मिलते हैं। इसमें लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन-कीपिंग असिस्ट, एडप्टिव क्रूज कंट्रोल, हेडलैंप असिस्ट, फॉर्वर्ड कॉलिजन वार्निंग, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर प्रीवेंशन समेत कई फीचर शामिल हैं। इसके अलावा इसमें स्पीड असिस्ट सिस्टम मिलेगा, जो गाड़ी की रफ्तार को हमेशा कंट्रोल में रखेगा। 
विज्ञापन

8 of 8
MG Astor AI - फोटो : MG
कीमत और मुकाबला
एसयूवी को पिछले महीने की शुरुआत में 9.78 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। और यह नौ वेरिएंट और पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। मिड-साइज एसयूवी Astor का भारतीय बाजार में मुकाबला Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टोस), Tata Harrier (टाटा हैरियर), Mahindra XUV700 (महिंद्रा एक्सयूवी700), Volkswagen Taigun (फॉक्सवैगन ताइगुन) और Skoda Kushaq (स्कोडा कुशाक) जैसी कारों से है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें