मारुति सिआज-एस
जनवरी 2019 में कारों की बिक्री के आकड़ों में Maruti Suzuki Ciaz फेल होती नजर आ रही है जिसके चलते मारुति सियाज में नया डीजल इंजन लाने की तैयारी कर रही है। मारुति ने नए इंजन के साथ सियाज की बुकिंग भी शुरू कर दी है। नया इंजन पुराने इंजन के मुकाबले न केवल ज्यादा ताकतवर है, बल्कि परिष्कृत भी है। मारुति ने E15A 1.5 लीटर के इस डीजल इंजन को इन-हाउस ही डेवलप किया है।
यह नया इंजन पुराने 1.3 लीटर के डीजल इंजन की जगह लेगा। हालांकि यह इंजन बीएस-6 रेडी है, लेकिन शुरुआत में इसका बीएस-4 वर्जन ही लॉन्च किया जाएगा। वहीं 1 अप्रैल 2020 से पहले इसका बीएस-6 वर्जन लॉन्च किया जाएगा। सियाज के बाद नया इंजन नई अर्टिगा में भी दिखाई देगा, जिसके बाद यह डीजल विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस में भी दिखाई देगा।