जसप्रीत बुमराह
उन्होंने कहा, 'जब आपके सामने लक्ष्य होता है तो यह थोड़ा अलग होता है। यह छोटा लक्ष्य था, इसलिये एक बाउंड्री लगाने के बाद आपको ज्यादा जोखिम उठाने की जरूरत नहीं थी। लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए हम चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने की कोशिश कर रहे थे इसलिये शायद यह थोड़ा अलग था। वे बाउंड्री लगाने के बाद स्ट्राइक रोटेट कर रहे थे।'