फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Wagon-R Electric: टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, फुल चार्ज में चलेगी 200 किमी से ज्यादा, जानें कीमत और लॉन्चिंग डिटेल्स

Sun, 11 Jul 2021 07:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मारुति वैगन-आर इलेक्ट्रिक कार - फोटो : AmarUjala
Maruti Wagon-R Electric Car Spotted in India: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) जल्द ही देश में नए मॉडल की एक बड़ी रेंज लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी अपनी पॉपुलर हैचबैक कार WagonR के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी बाजार में उतारने वाली है। इस कार को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। WagonR इलेक्ट्रिक कार की तस्वीरें इंटरनेट पर भी लीक हुई हैं, जिससे यह काफी समय से सुर्खियों में छाई रही। इस कार के डिजाइन के बारे में कई डिटेल्स का खुलासा हो चुका है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। एक बार फिर इससे जुड़ी डिजाइन के बारे में और कई नई जानकारियां सामने आईं हैं। 

बैटरी और ड्राइविंग रेंज
स्टैंडर्ड चार्जर के जरिए इस हैचबैक कार की बैटरी को फुल चार्ज करने में 7 घंटे लगने की उम्मीद है। कंपनी इसके साथ फास्ट-चार्जर का विकल्प भी दे सकती है, जिससे कार की बैटरी को 0 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में एक घंटे से भी कम समय लगेगा। रिपोर्ट के मुताबिक वैगनआर ईवी एक बार फुल बैटरी चार्ज होने पर 200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। इस ड्राइविंग रेंज के साथ यह देश में निजी और व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन सिटी इलेक्ट्रिक कार बन सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
मारुति वैगन-आर इलेक्ट्रिक कार - फोटो : For Reference Only
क्या है लेटेस्ट जानकारी
रिपोर्ट के मुताबिक WagonR EV को इस बार बिना किसी केमोफ्लाज के देखा गया, यानी ये ढंकी हुई नहीं थी। आमतौर पर कंपनियां अपने टेस्टिंग मॉडल को ढंक देती हैं, ताकी वाहन के एक्सटीरियर और इंटीरियर की जानकारी लीक नहीं हो। नई स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि WagonR EV के इंटीरियर का लुक कार के रेगुलर मॉडल के जैसा होने की सबसे ज्यादा संभावना है। पिछली बार सामने आई स्पाय तस्वीरों से पता चला था कि वैगनआर इलेक्ट्रिक कार ब्लैक और बेज कलर के इंटीरियर स्कीम के साथ आएगी। दरअसल, सेंटर कंसोल, डैशबोर्ड और स्टीयरिंग व्हील रेगुलर मॉडल के जैसे ही होंगे। कंपनी इलेक्ट्रिक कार में कुछ बदलाव कर सकती है, जिसमें नए ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, अपडेटेड डिजिटल डिस्प्ले और स्पीडोमीटर सहित की फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मारुति वैगन-आर इलेक्ट्रिक कार - फोटो : For Reference Only
डिजाइन और फीचर्स
स्पॉटेड मॉडल में एलईडी लाइटिंग के साथ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप और नया लोअर बंपर है जिसमें नए एलईडी फॉग लैंप हैं। इसके साथ ही स्पॉटेड कार में शट-ऑफ फ्रंट ग्रिल और क्लोज्ड एयर-इनटेक ब्लैक शेड भी दिए गए हैं। नई वैगनआर के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें स्पॉटेड मॉडल में ब्लैक-आउट बी और सी-पिलर देखा गया है, और इसमें फ्लैट रूफ मौजूद है। वैगनआर ईवी के रियर में वर्टिकली प्लेस्ड LED टेल-लैंप्स और वर्टिकल रिफ्लेक्टर के साथ अपडेटेड बंपर दिया गया है। वहीं रियर में कोई एग्जॉस्ट पाइप नहीं दी गई है, जिससे पता चलता है कि यह बैटरी से चलने वाली हैचबैक होगी। 

4 of 5
मारुति वैगन-आर इलेक्ट्रिक कार - फोटो : For Reference Only
कंपनी की योजना
मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक वैगनआर कार को भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Maruti Suzuki WagnoR EV की देश में लंबे समय से टेस्टिंग हो रही है। इससे पहले, इस कार को पिछले साल हरियाणा के गुरुग्राम की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। मारुति सुजुकी ने पिछले साल देश में 50 जेडीएम-स्पेक प्रोटोटाइप पेश किए थे। जो अलग-अलग कंडीशन में टेस्टिंग से गुजर रहे हैं। पहले की रिपोर्टों के मुताबिक, मारुति सुजुकी ने कहा है कि इस इलेक्ट्रिक हैचबैक कार को शुरुआती तौर पर सबसे पहले कमर्शियल यूज (व्यावसायिक इस्तेमाल) और फ्लीट मैनेजमेंट (कैब सर्विस) के लिए लॉन्च किया जाएगा। इससे वाहन निर्माता को नियमित रूप से ज्यादा चलने वाली कारों से अधिक डेटा इकट्ठा करने और अपनी कार को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। जिसके बाद कंपनी निजी इस्तेमाल के लिए इस इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मारुति वैगन-आर इलेक्ट्रिक कार - फोटो : For Reference Only
लॉन्चिंग डिटेल्स और कीमत
हालांकि मारुति ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। लेकिन पूर्व में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक वैगनआर ईवी इस साल सितंबर तक भारतीय बाजार में लॉन्च की जा सकती है। घरेलू बाजार में मारुति की कारों का दबदबा है लिहाजा इसकी कीमत को कम से कम रखा जाएगा। वैगनआर ईवी की कीमत 9 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। मारुति नजदीकी भविष्य में और अधिक ईवी कारों को लॉन्च कर सकती है। भारत में इलेक्ट्रिक कार का बाजार धीरे-धीरे बड़ा हो रहा है। वर्ष 2021 में कई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होने वाली हैं जिससे ईवी का बाजार बढ़ने की उम्मीद है। Tata Nexon EV और Hyundai Kona जैसी पहले से मौजूद ईवी के अलावा, भारतीय सड़कों पर कई नई कारें नजर आ सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें