देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की पॉपुलर कार Alto (ऑल्टो) का पैसेंजर वाहन सेगमेंट में जलवा बरकरार है। देश में पहली बार वर्ष 2000 में लॉन्च होने के बाद से बिक्री के मामले में लगभग हर साल यह टॉप पर रही है। मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती कार को लगातार 16 वर्षों से देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल का खिताब मिला है।
विज्ञापन
2 of 6
maruti suzuki alto 800 india
मारुति सुजुकी ने सोमवार को जारी एक बयान में बताया कि ऑल्टो को लगातार 16 वर्षों तक भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का ताज पहनाया गया है। पहली बार कार खरीदाने वाले के लिए ऑल्टो एक पसंदीदा विकल्प है। बेहतर माइलेज, स्पेशिफिकेशंस और कम कीमत होना ऑल्टो को एक शानदार कार बनाते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Maruti Alto 800
- फोटो : Google
ऑल्टो लॉन्च होने के चार साल बाद, 2004 में पहली बार भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी थी। और इसके बाद से इसका ताज बरकरार है। 2008 तक, वाहन की 10 लाख यूनिट्स की बिक्री हो गई थी और 2012 तक यह संख्या दोगुना होकर 20 लाख हो गई थी। इसके बाद चार साल में, और 10 लाख यूनिट्स बेची गईं थीं।
4 of 6
Maruti Suzuki Alto CNG
- फोटो : Amar Ujala
2019 के नवंबर में, ऑल्टो 38 लाख यूनिट की बिक्री पार करने वाली भारत की एकमात्र कार बन गई थी। अब तक, ऑल्टो की 39 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेची जा चुकी हैं, जिनमें से पिछले साल लगभग 1.50 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई।
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "ऑल्टो की बेजोड़ यात्रा ने नए और युवा भारत के लिए गतिशीलता को सक्षम बनाया है और लाखों सपनों को वास्तविकता में बदल दिया है।"
विज्ञापन
5 of 6
New 2019 Maruti Alto 800 Front
श्रीवास्तव ने कहा ऑल्टो का मजबूत ग्राहक आधार ही ग्राहकों के बीच इसकी लोकप्रियता को बताता है। समय के साथ ब्रांड में किए जाने वाले सुधारों और इसे तरोताजा बनाने को ग्राहक ने सराहा है। उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी ग्राहक की बदलती चाहत पर नजदीकी से नजर रखती है और उसी बदलाव के अनुरूप अपने उत्पादों को तैयार करती है।
उन्होंने कहा कि नये नियमनों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान नई ऑल्टो में सुरक्षा के सभी मानक उपाय किए गए हैं। इनमें ड्राइवर साइड में एयरबैग, ABS (एंटी-लाक ब्रेकिंग सिस्टम) और EBD (इलेक्ट्रानिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन), रिवर्स पार्किंग सेंसंर और हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम और सीट बेल्ट रिमाइंडर दी गई है।
कंपनी का कहना है कि इसमें तेज टक्कर और पैदल यात्री सुरक्षा नियमनों का भी अनुपालन किया गया है।