Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपनी लोकप्रिय कार Maruti Suzuki S-Cross (मारुति सुजुकी एस-क्रॉस) के BS6 पेट्रोल वर्जन को जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले मारुति सुजुकी की नेक्सा वेबसाइट पर एस-क्रॉस पेट्रोल के आने के बारे में बताया गया है। ऐसे में इस नई कार के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी ने इसे इस साल फरवरी में Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में प्रदर्शित किया था। मारुति पहले ही एलान कर चुकी है कि वो अपनी डीजल गाड़ियों को नए ईंधन मानक के अनुरूप अपडेट नहीं करेगी। अब कंपनी पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों पर ही ध्यान देगी। S-Cross का डीजल मॉडल के बंद होने के बाद अब पेट्रोल उसकी जगह लेगा। इसके साथ ही नए एस-क्रॉस में कुछ नए फीचर्स को देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Maruti Suzuki S-Cross
इंजन
S-Cross पेट्रोल में 1.5-लीटर का K15B BS6 इंजन मिलेगा। यह इंजन 103 bhp का पावर और 138 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक से लैस है। यह इंजन Ertiga, XL6 और Ciaz में भी मिलता है। S-Cross पेट्रोल में डुअल-बैटरी माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम एक स्टार्टर जनरेटर के साथ आएगा। हाइब्रिड इंजन मिलने से S-Cross पेट्रोल का माइलेज बढ़ जाएगा। इस इंजन में 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 5
Maruti Suzuki S-Cross
फीचर्स
मारुति S-Cross BS6 पेट्रोल में एक रंगीन मल्टी-इंफोर्मेशन डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो हाल ही में लॉन्च हुई Maruti Dzire (मारुति डिजायर), Ertiga (एर्टिगा), Ciaz (सियाज) और Baleno (बलेनो) में मिलता है। इनके अलावा, नए एस-क्रॉस पेट्रोल में स्मार्टफोन एप्लिकेशन के साथ कंपनी का नया इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिल सकता है।
4 of 5
Maruti Suzuki S-Cross
कीमत
नए BS6 Maruti S-Cross पेट्रोल की कीमत बंद हुए डीजल संस्करण की तुलना में थोड़ी कम होगी। एस-क्रॉस डीजल की कीमत 8.8 लाख रुपये से 11.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) थी। S-Cross पेट्रोल का मुकाबला Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Nissan Kicks (निसान किक्स) और Renault Captur (रेनॉल्ट कैप्टर) से होगा
डीजल बंद
मारुति सुजुकी ने Maruti Ciaz, Maruti Dzire, Maruti Brezza जैसे कारों के डीजल इंजन मॉडल्स को भी बंद कर दिया है। इस कड़ी कंपनी अपना फिएट 1.3 लीटर DDiS 4-सिलिंडर इंजन भी बंद कर रही है। कंपनी इस इंजन का इस्तेमाल Maruti Suzuki Vitara Brezza और S-Cross दोनों ही कारों में करती है।
Maruti Suzuki S-Cross भारतीय बाजार में अब तक सिर्फ डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है। इसमें 1.3-लीटर, 4-सिलिंडर डीजल इंजन 89 bhp का पावर और Nm टॉर्क जनरेट पैदा करता है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में S-Cross 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.6-लीटर डीजल इंजन के विकल्पों के साथ उपलब्ध है।