रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी खोई हुई फॉर्म हासिल की। उन्होंने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुए टेस्ट मैच में अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी की और चौथी बार 150 से अधिक की पारी खेली। रोहित ने पहले दिन 231 गेंदों में 70 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
चेन्नई में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इस बार पिच बदली हुई नजर आई। पहले टेस्ट मैच की तुलना में यहां पहले ही दिन काफी टर्न देखने को मिली। इसकी वजह से पिच पर बल्लेबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। बावजूद इसके रोहित पिच पर डटे रहे और इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटोरे।
विज्ञापन
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter@BCCI
रोहित की इस पारी की सभी ने सराहना की और पूर्व क्रिकेटरों ने भी इसे खास बताया। वहीं मैच के बाद रोहित ने भी अपनी बल्लेबाजी पर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें पिच के बारे में पहले से ही पता था और वे इसे लेकर मानसिक तौर पर तैयार थे।
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter@BCCI
हिटमैन शर्मा ने पहले दिन उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 162 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि चेन्नई की इस टर्निंग पिच पर गेंदबाज पर हावी होना उनकी योजना का हिस्सा था।
उन्होंने कहा कि हमें पिच की स्थिति के बारे में पहले से अंदाजा था और मालूम था कि यहां पर गेंद घूमेगी, ऐसे में गेंदबाज पर हावी होना जरूरी था। इसके लिए मैंने अभ्यास सत्र में तैयारी भी की थी और खुद को भी इसके लिए तैयार किया।