देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Limited (मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड) (एमएसआईएल) ने बुधवार को एलान किया कि उसने देश के ग्रामीण बाजारों में संचयी बिक्री में 50 लाख यूनिट्स का आंकड़ा हासिल किया है और उसकी कुल बिक्री का करीब 40 फीसदी हिस्सा ग्रामीण बाजारों से आता है। भारत के विविध क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति और पहुंच को रेखांकित करते हुए, मारुति ने यह भी बताया कि देश के ग्रामीण हिस्सों में इसके 1,700 से ज्यादा कस्टमाइज्ड आउटलेट हैं। कंपनी ने कहा कि वह देश के बाजारों में वृद्धि की संभावनाओं में विश्वास करने वाली पहली कंपनियों में शुमार रही है।
मारुति पिछले कई दशकों से ग्रामीण भारत में अपने फुटप्रिंट के विस्तार में लगी है। जिसका नतीजा यह है कि कंपनी की कुल बिक्री में योगदान वित्त वर्ष 2008-2009 में 10 फीसदी से बढ़कर वित्त वर्ष 2020-2021 में 40.9 फीसदी हो गया है। बिक्री और बिक्री के बाद के चैनलों पर भरोसा करते हुए, कार निर्माता को भरोसा है कि वह खुद को ग्रामीण इलाकों में और मजबूत करेगा।
विज्ञापन
2 of 6
Maruti Suzuki Swift
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) में सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स), शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "ग्रामीण बाजारों का हमारे व्यवसाय में एक बहुत ही खास स्थान है। वर्षों से, हमने इस सेगमेंट की जरूरतों का ध्यानपूर्वक अध्ययन किया है। जबकि देश के ग्रामीण ग्राहकों की आकांक्षाएं मेट्रो ग्राहकों के समान ही होती हैं, वे अधिक ध्यान और देखभाल की मांग करते हैं। हमने रेजिडेंट डीलर सेल्स एक्जीक्यूटिव (आरडीएसई) नामक 12,500 विशेष रूप से प्रशिक्षित डीलरशिप कर्मियों के साथ 'गो लोकल' की फिलॉसोफी को अपनाया, जो इन ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को समझते हैं।"
विज्ञापन
3 of 6
Maruti Vitara Brezza
- फोटो : Amar Ujala
श्रीवास्तव बताते हैं कि, "2008 में, MSIL ने ग्रामीण इलाकों के लिए एक केंद्रित और संरचित दृष्टिकोण के साथ अपनी रणनीति को मजबूत किया, जो तब वैश्विक वित्तीय संकट से कम से कम प्रभावित था। हमने ग्रामीण भारत में अपार संभावनाओं का दोहन करने के उद्देश्य से नेटवर्क का निर्माण किया, जिसका लक्ष्य है 'घर घर में मारुति' (हर घर में मारुति)। गहराई से जुड़ने के लिए, हमने विभिन्न लोकल लेवल इंगेजमेंट इनिशिएटिव तैयार किए। हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमारे ग्राहकों और लोकल डीलर पार्टनर्स के समर्थन से, हमने ग्रामीण भारत में कुल मिलाकर 50 लाख बिक्री हासिल की है। हम ग्रामीण भारत में ग्राहकों की जरूरतों से मेल खाने वाले उत्पादों और सेवाओं को वितरित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
4 of 6
Maruti Suzuki Alto
- फोटो : Maruti Suzuki Alto
ग्रामीण ग्राहकों की बदलती आकांक्षाओं के साथ तालमेल बिठाने के लिए, हाल ही में कंपनी ने देश के ग्रामीण बाजारों में मारुति सुजुकी के प्रीमियम चैनल नेक्सा को भी पेश किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में पैर जमाने के लिए हस्तक्षेप के रणनीतिक क्षेत्रों में शामिल हैं:-
सबसे बड़ा रूरल नेटवर्क
MSIL का सबसे बड़ा रूरल नेटवर्क भारत के विविध क्षेत्रों तक पहुँचने में मदद करता है और ग्रामीण ग्राहकों को शोरूम अनुभव, वाहन का स्पर्श और अनुभव प्रदान करता है। बिक्री के अनुभव के अलावा, कंपनी ने ग्राहकों को आफ्टर सेल्स सपोर्ट प्रदान करने के लिए 4000 से अधिक सर्विस टच पॉइंट स्थापित किए हैं, जिसमें 235 'सर्विस-ऑन-व्हील्स' शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Wagon R
- फोटो : Maruti Suzuki
रेजिडेंट डीलर सेल्स एग्जीक्यूटिव (आरडीएसई)
आरडीएसई को विशेष रूप से स्थानीय ग्राहकों की आवश्यकता को समझने, ग्राहकों के साथ पारस्परिक संबंध बनाए रखने और उन्हें हमारी नवीनतम पेशकशों के बारे में शिक्षित करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। ये आरडीएसई न केवल एमएसआईएल को ग्रामीण ग्राहकों तक पहुंचने में मदद करते हैं बल्कि 'बाजारों को समझने' और 'नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए गहरी पहुंच बनाने ' में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ग्रामीण भारत के लिए अभियान
MSIL ग्राहकों के साथ बेहतर संवाद करने के लिए स्थानीय भाषाओं में प्रिंट और डिजिटल संचार डिजाइन कर रहा है। ब्रांड कई कस्टमर इंगेजमेंट एक्टिविटीज जैसे ग्रामीण महोत्सव, मनोरंजन, प्रतियोगिताओं, नए मॉडल का अनावरण, प्रोडक्ट डिस्प्ले, मेगा कार डिलीवरी फ़ंक्शंसऔर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा कैंपेन को मजबूत कर रहा है।