देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण ज्यादातर राज्यों में पिछले महीने लॉकडाउन लागू रहा। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने अपने प्लांट को मेंटेनेंस के लिए बंद करने के निर्धारित कार्यक्रम से पहले बंद कर दिया। इसके साथ ही मारुति सुजुकी ने इस साल मई में सबसे कम बिक्री दर्ज की। अब जबकि कई राज्यों ने लॉकडाउन हटा दिया है और कर्फ्यू नियमों में ढील दी है, शोरूम खुल रहे हैं और मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को अपने शोरूम में आकर्षित करने के लिए और बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी कारों पर डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर लेकर आई है। जून के महीने में मारुति सुजुकी एरिना डीलरशिप पर कई ऑफर दे रही है। ऑफर के तहत ग्राहकों को नगद छूट, एक्सचेंज बोनस और कार्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर 30 जून तक लागू रहेगा। यहां हम आपको बता रहें कि जून के महीने में मारुति के किस मॉडल पर कंपनी कितना डिस्काउंट और बेनिफिट्स दे रही है।
विज्ञापन
2 of 17
Maruti Suzuki Alto 800
- फोटो : For Representation Only
Maruti Suzuki Alto 800
मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Maruti Alto 800 (मारुति ऑल्टो 800) पर जून के महीने में खरीदने पर 41 हजार रुपये तक के शानदार फायदे दे रही है। जून के महीने में मारुति अपनी सबसे सस्ती कार Maruti Suzuki Alto को खरीदने पर 20 हजार रुपये की नगद छूट दे रही है। इसके साथ ही पुरानी कार बदलने पर 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा 3 हजार रुपये तक का कार्पोरेट डिस्काउंट और 3 हजार रुपये तक का अतिरिक्त ऑफर भी शामिल है। हालांकि सीएनजी वेरिएंट पर यही ऑफर दिया जा रहा है। बस इसमें ग्राहकों को 15 हजार रुपये की नगद छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
3 of 17
Maruti Suzuki Alto 800
- फोटो : For Representation Only
Maruti Alto 800 कार में 796cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 40.3bhp का पावर और 60 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कुछ समय पहले ऑल्टो को अपडेटेड इंजन और फीचर्स के साथ पेश किया गया है। मारुति ऑल्टो में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें सीट बेल्ट अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। मारुति ऑल्टो की एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये से शुरू होती है जो 4.60 लाख रुपये तक जाती है। ऑल्टो का मुकाबला रेनो क्विड, डेटसन रेडीगो से है।
4 of 17
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Amar Ujala
Maruti Suzuki S-Presso
मारुति अपनी 'माइक्रो-एसयूवी' S-Presso (एस-प्रेसो) पर भी ऑल्टो 800 कार की तरह शानदार ऑफर की पेशकश कर रही है। Maruti S-Presso कार को जून के महीने में खरीदने पर मारुति 20 हजार रुपये की नगद छूट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 3 हजार रुपये तक का कार्पोरेट डिस्काउंट और 3 हजार रुपये तक का अतिरिक्त ऑफर दे रही है। यह ऑफर S-Presso के पेट्रोल और सीएनजी दोनों मॉडल पर लागू है।
विज्ञापन
5 of 17
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Amar Ujala
S-Presso में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 68 एचपी का पावर देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या एमएमटी का विकल्प भी मिलता है। एस-प्रेसो 21.7 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। Maruti S-Presso की एक्स-शोरूम कीमत 3.78 लाख रुपये से लेकर 5.26 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
6 of 17
Maruti Suzuki Eeco
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Eeco
मारुति सुजुकी की अपनी 7-सीटर कार के पेट्रोल और सीएनजी, दोनों वेरिएंट पर 31 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। जून के महीने में Maruti Suzuki Eeco कार को खरीदने पर कंपनी 10 हजार रुपये का नगद छूट, 15 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके साथ ही इस कार पर 3 हजार रुपये तक का कार्पोरेट डिस्काउंट और 3 हजार रुपये तक का अतिरिक्त ऑफर भी दिया जा रहा है। कार की कीमत 4.08 लाख रुपये से 5.29 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
7 of 17
Maruti Suzuki Wagon R
- फोटो : Team-BHP
Maruti Suzuki Wagon-R
मारुति सुजुकी अपने लोकप्रिय टॉलबॉय हैचबैक Maruti Wagon-R (मारुति वैगन-आर) को जून के महीने में खरीदने पर कुल 29,000 तक के बिनिफिट्स दे रही है। मारुति वैगन-आर के पेट्रोल मॉडल पर 8 हजार रुपये की नगद छूट, 15 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस, 3 हजार रुपये तक का कार्पोरेट डिस्काउंट और 3 हजार रुपये तक का अतिरिक्त ऑफर मिल रहा है। जबकि मारुति वैगन-आर के सीएनजी वेरिएंट पर 5 हजार रुपये की ही नगद छूट दी जा रही है।
8 of 17
Maruti Wagon R
- फोटो : Maruti Suzuki
वैगन-आर में दो पेट्रोल के इंजन 1,0 लीटर और 1.2 लीटर का विकल्प मिलता है, 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 68 एचपी का पावर देता है, जबकि 1.2 लीटर इंजन 83 एचपी की पावर देता है। वैगन आर में मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। मारुति वैगनआर की कीमत 4.80 लाख रुपये से 6.33 लाख रुपये तक है। वैगन आर का मुकाबला ह्यूंदै सेंट्रो से है।
9 of 17
Maruti Suzuki Celerio
- फोटो : For Representation Only
Maruti Suzuki Celerio
मारुति सुजुकी अपनी Celerio हैचबैक की खरीद पर 21 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Celerio पर कोई नगद छूट नहीं दे रही है। लेकिन Celerio पर 15 हजार रुपये का डिस्काउंट सिर्फ एक्सचेंज बोनस के तौर पर मिल रहा है। इसके अलावा 3 हजार रुपये तक का कार्पोरेट डिस्काउंट और 3 हजार रुपये तक का अतिरिक्त ऑफर भी दिया जा रहा है।
10 of 17
Maruti Suzuki Celerio X
- फोटो : For Representation Only
मारुति की इस लोकप्रिय हैचबैक कार में 1.0-लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है, जो मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ आता है। कंपनी सिलेरियो को फैक्टरी फिटेड सीएनजी ऑप्शन के साथ भी पेश करती है। Maruti Celerio की एक्स-शोरूम कीमत 4.65 लाख रुपये से लेकर 5.90 लाख रुपये तक है। जबकि Maruti Celerio X (मारुति सिलेरियो एक्स) की एक्स-शोरूम कीमत 5.11 लाख रुपये से लेकर 5.91 लाख रुपये तक है। मारुति की इस कार का मुकाबला टाटा टियागो, डेटसन गो जैसी कारों से है।
11 of 17
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Swift
मारुति सुजुकी अपनी सबसे ज्यादा बिकनेवाली और लोकप्रिय हैचबैक कार Maruti Suzuki Swift पर सबसे ज्यादा छूट की पेशकश कर रही है। जून के महीने में इस कार को खरीदने पर कंपनी 25 हजार रुपये की नगद छूट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके अलावा 3 हजार रुपये तक का कार्पोरेट डिस्काउंट और 3 हजार रुपये तक का अतिरिक्त ऑफर की भी पेशकश की जा रही है।
12 of 17
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
हाल ही में मारुति ने स्विफ्ट का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। कार को नए एक्सटीरियर और इंटीरियर फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 1.2 लीटर का डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 90 एचपी का पावर देता है। इसमें क्रूज कंट्रोल, स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम जैसे फीचर्स प्रमुख फीचर्स मिलते हैं। इस कार को मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। Maruti Suzuki Swift कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपये है, जो टॉप मॉडल के लिए 8.41 लाख रुपये तक जाती है।
13 of 17
Maruti Suzuki Dzire
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Dzire
मारुति सुजुकी की लोकप्रिय मिड साइज सेडान कार Maruti Dzire (मारुति डिजायर) पर कुल 36,000 तक के फायदे दिए जा रहे हैं। जून के महीने में मारुति डिजायर को खरीदने पर कार के LXi और VXi वेरिएंट्स पर 36 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। जबकि कार के ZXi और ZXi+ वेरिएंट्स पर 34 हजार तक की छूट की पेशकश की जा रही है। डिजायर स्पेशल एडिशन पर कोई नगद छूट नहीं मिल रही है। बल्कि खरीदारों को इस पर अतिरिक्त 18,500 रुपये का भुगतान करना होगा।
14 of 17
2020 Maruti Dzire Facelift
- फोटो : Maruti
डिजायर कंपनी की सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशियंट कार है, जिसमें 1.2 लीटर का डुअल जेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 90 एचपी का पावर देता है। Maruti Suzuki Dzire कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.98 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि टॉप-स्पेक वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 9.02 लाख रुपये तक है। डिजायर का मुकाबला होंडा अमेज, फोर्ड एस्पायर और ह्यूंदै ऑरा से है।
Maruti Vitara Brezza
Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा) अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। कंपनी इस एसयूवी पर कुल 36 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। कंपनी अपनी लोकप्रिय एसयूवी विटारा ब्रेजा पर 10 हजार रुपये की नगद छूट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके साथ ही ब्रेजा पर 3 हजार रुपये तक का कार्पोरेट डिस्काउंट और 3 हजार रुपये तक का अतिरिक्त ऑफर भी मिल रहा है। कंपनी यह ऑफर कार के सभी वेरिएंट्स पर दे रही है।
16 of 17
Maruti Vitara Brezza
- फोटो : Amar Ujala
ब्रेजा में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 105 बीएचपी का पावर देता है। ब्रेजा मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ आती है। Maruti Vitara Brezza एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 7.51 लाख रुपये से शुरू होती है, जो टॉप मॉडल के लिए 11.41 लाख रुपये तक जाती है। मारुति विटारा ब्रेजा के सेकंड जेनरेशन मॉडल पर भी काम कर रही है। नेक्स्ट जेनरेशन विटारा ब्रेजा को इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।
Maruti Suzuki Ertiga
Maruti Ertiga (मारुति अर्टिगा) एक बड़ी MPV (मल्टीपर्पस व्हीकल) है। मारुति सुजुकी अपनी इस लोकप्रिय MPV पर सबसे कम छूट दे रही है। Maruti Suzuki Ertiga पर 3 हजार रुपये तक का कार्पोरेट डिस्काउंट और 3 हजार रुपये तक का अतिरिक्त ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी यह ऑफर अर्टिगा के पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट्स पर दे रही है। Maruti Suzuki Ertiga एमपीवी कार की एक्स-शोरूम कीमत 7.81 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि इस कार के टॉप मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 10.59 लाख रुपये तक है।
बता दें कि मारुति सुजुकी की कारों पर मिल रहे इस ऑफर की जानकारी अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट के आधार पर दी जा रही है। कंपनी का यह ऑफर अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप के आधार पर बदल भी सकता है।