संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मार्च के आखिरी हफ्ते से देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया था। सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक ऑटोमोबाइल कंपनियों के डीलरशिप, शोरूम और प्लांट बंद रहे। इसकी वजह से वाहनों की बिक्री बहुत बुरी तरह से प्रभावति हुई। अप्रैल में तो एक भी वाहन की बिक्री नहीं हुई। अब नियमों में ढील दिए जाने के बाद डीलरशिप और शोरूम खुलने लगे हैं। लेकिन वाहनों की बिक्री रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। ऐसे में ग्राहकों को नई गाड़ी खरीदने के लिए लुभाने के लिए ऑटो निर्माता विभिन्न फाइनेंस स्कीम्स ला रही हैं। देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने IndusInd Bank (इंडसइंड बैंक) के साथ एक समझौता किया है। इस करार के तहत बैंक मारुति की कार खरीदने पर सस्ते लोन के साथ कई तरह की सहूलियत देगी।
विज्ञापन
2 of 5
Maruti Swift Hybrid
- फोटो : Social Media
इंडसइंड बैंक ने मारुति सुजुकी की कार खरीदने वालों को आसान ब्याज दर पर लोन मुहैया कराने की बात कही है। बैंक ने कार लोन को बहुत ही सरल और सुगम बनाया है। इसके साथ ही बैंक कार की ऑनरोड कीमत पर 100 फीसदी लोन देगा।
विज्ञापन
3 of 5
Maruti Vitara Brezza 2020
- फोटो : Social Media
ग्राहकों को मिलेगी कई सुविधा
बैंक मारुति के ग्राहकों को कम ईएमआई की सुविधा देगी। एक लाख रुपये का लोन लेने पर पहले तीन महीने की ईएमआई 899 रुपये होगी।
स्टेप-अप स्कीम के तहत एक लाख रुपये पर ईएमआई 1800 रुपये होगी।
बैलून ईएमआई स्कीम के तहत फाइनल ईएमआई लोन राशि का 25 फीसदी होगी।
बैंक वैध आय प्रमाण वाले ग्राहकों को कार की ऑन-रोड कीमत पर 100 फीसदी तक लोन देने का वादा कर रही है।
हालांकि जिन ग्राहकों के पास वैध आय प्रमाण नहीं है, उन्हें एक्स-शोरूम कीमत की 100 फीसदी फंडिंग की जाएगी।
4 of 5
maruti suzuki alto 800 india
इन लोगों के लिए लाई सुविधा
मारुति सुजुकी ने बयान के मुताबिक इंडसइंड बैंक ने कार खरीदने के इच्छुक नौकरीपेशा, कारोबारी और खेती-बाड़ी से जुड़े लोगों को अलग-अलग सुविधाएं दी हैं। Maruti Suzuki के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि IndusInd बैंक उनका प्रमुख फाइनेंस पार्टनर है। बैंक के साथ करार के तहत ऐसे लोगों को सुविधा मुहैया कराई जा रही है जो महामारी में नकदी की कमी
के चलते कार नहीं खरीद पा रहे हैं।
इससे पहले कई बैंकों के साथ किया करार
गौरतलब है कि Maruti Suzuki इससे पहले भी कई अन्य बैंकों के साथ इस तरह के समझौते कर चुकी है। हाल ही में कंपनी ने ICICI बैंक, HDFC बैंक, चोलामंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस से भी करार कर चुकी है।