फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Altroz प्रीमियम हैचबैक की बुकिंग आज से शुरू, मात्र इतने रुपये में कर सकते हैं बुक

Wed, 04 Dec 2019 08:42 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Tata Altroz India - फोटो : Social Media
टाटा मोटर्स ने मंगलवार को अपनी पहली प्रीमियम हैचबैक कार Tata Altroz के पहले प्रोडक्शन रेडी मॉडल से पर्दा उठा दिया। अल्ट्रोज को इसी साल जिनेवा मोटर शो में पेश किया गया था। कंपनी का कहना है कि जनवरी 2020 से अल्ट्रोज टाटा की सभी डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी। जानते हैं इसकी खासियतों के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 6
Tata Altroz - फोटो : social media

पिछले साल हुई थी शोकेस

टाटा ने अल्ट्रोज के 45X कॉन्सैप्ट को पिछले साल ऑटो एक्सपो 2018 में लॉन्च किया था। वहीं अब इसके प्रोडक्शन रेडी मॉडल से मंगलवार को पर्दा उठा दिया गया। यह टाटा की पहली प्रीमियम हैचबैक कार होगी। टाटा इस कार को पुणे स्थित प्लांट में बना रही है, वहीं टेस्टिंग के दौरान इसे कई बार स्पॉट भी किया जा चुका है। वहीं इस साल की शुरुआत में जिनेवा में पेश अल्ट्रोज मॉडल येलो और गोल्ड रंग में थी।
विज्ञापन

3 of 6
Tata Altroz Miniature - फोटो : Social Media

16 इंच के टायर

मंगलवार को अल्ट्रोज से पर्दा उठाने के बाद अगले दिन बुधवार से इसी बुकिंग भी शुरू की जाएगी। खबरों के मुताबिक इसकी बुकिंग राशि 21 हजार रुपये के रखी गई है। इसमें हनीकॉम्ब मेश ग्रिल, स्लीक प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 16 इंच के आठ स्पोक वाले अलॉय व्हील्स, क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे।  

4 of 6
Tata Motors-Altroz-petrol-2019-3

मिलेंगे तीन इंजन ऑप्शन    

इससे पहले खबरें आई थी अल्ट्रोज को अगस्त 2019 में लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन ऑटो सेक्टर में छाई मंदी के चलते कंपनी को अपनी योजना स्थगित करनी पड़ी। अल्ट्रोज को तीन इंजन ऑप्शन 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन में लॉन्च किया जाएगा। वहीं तीनों इंजन बीएस6 उत्सर्जन मानक वाले होंगे। वहीं कंपनी ने केवल मॉडल का ही जिक्र किया है। नेक्सन का 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन बाद में लॉन्च किया जाएगा।
 

Altroz

Petrol

Diesel

Engine

1199cc

1497cc

Power

86PS

90PS

Torque

113Nm

200Nm

Transmission

5-speed MT

5-speed MT

विज्ञापन

5 of 6
tata Altroz - फोटो : Google

7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट

1.2 लीटर वाले पेट्रोल इंजन की क्षमता टिगोर और टियागो में आने वाले इंजन के बराबर होगी। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि 1.5 लीटर का डीजल इंजन टाटा नेक्सन वाला होगा, लेकिन इसे ट्यून किया जाएगा। अल्ट्रोज में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल और अंबियट लाइटिंग जैसे फीचर मिलेंगे। इसमें डुअल टोन डैशबोर्ड के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tata Altroz - फोटो : Google

कीमत 5.5 लाख से शुरू!

अल्ट्रोज की लंबाई 3990 एमएम, चौड़ाई 1755 एनएम, ऊंचाई 1523 एमएम और व्हीलबेस 2501 एनएम का होगा। वहीं टाटा मोटर्स इसकी कीमत 5.5 लाख रुपये से 8.5 लाख रुपये तक रखी जा सकती है। वहीं इसका मुकाबला Maruti Suzuki Baleno/Toyota Glanza, Hyundai Elite i20, Volkswagen Polo और Honda Jazz से होगा। लॉन्चिंग से पहले कंपनी करीब सौ कारों को डीलर्स के पास टेस्ट ड्राइव के लिए भेजेगी। वहीं, कंपनी का कहना है कि जल्द ही टेस्ट ड्राइव के लिए ग्राहकों को सूचना दी जाएगी।
 

Dimensions

Tata Altroz

Maruti Baleno

Hyundai Elite i20

Length

3990mm

3995mm

3985mm

Width

1755mm

1745mm

1734mm

Height

1523mm

1510mm

1505mm

Wheelbase

2501mm

2520mm

2570mm

Boot space

345 litres

339 litres

285 litres

Ground Clearance (unladen)

165mm

170mm

170mm

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें