फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांच हुई महिंद्रा की शार्क मराजो, कीमत 10 लाख से शुरू

Mon, 03 Sep 2018 12:51 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
marrazo
महिंद्रा ने मराजो को आज बेहद ही शानदार तरीके से नासिक में लांच किया। मराजो कार का लांचिंग सेट पूरी तरह से समुद्री अंदाज में तैयार किया गया था जिसमें ग्राफिक्स के जरिए शार्क को भी दिखाया गया। एक लंबे इंतजार और तमाम लीक रिपोर्ट के बाद आखिरकार शार्क से इंस्पायर मराजो को महिंद्रा ने लांच कर ही दिया।
विज्ञापन

2 of 7
marrazo
इस कार को चार वैरियंट एम2, एम4, एम6, एम8 में लांच किया गया है। साथ ही इसमें छः कलर्स दिये गये हैं। कार की फ्रंट ग्रिल को शार्क के दांतों जैसा बनाया गया है। इस कार में सबसे आकर्षक का केन्द्र इसका शार्क फिन ऐंटीना और शार्क टेल लैम्प जो कि शार्क की पूंछ जैसा दिखता है।
विज्ञापन

3 of 7
head lamps
कार की हेडलैम्प को भी काफी आकर्षक लुक देने की कोशिश की गई है। मराजो टवीन चैम्बर प्रोजैक्टर हेडलैम्प से लैस है। महिंद्रा मराजो में कंपनी ने नए 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया है जो 120 बीएचपी पॉवर 300एनएम टॉर्क जेनरेट करता है कार का इंजन 6 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स से लैस है जिसका वजन 141.13 किलोग्राम है।

4 of 7
marazzo
मराजो में 7 और 8 सीटर केबिन लेआउट दिया गया है। मराजो के केबिन में छत पर लगे एयर-कन्डीशनिंग वेन्ट सिस्टम दिए गये हैं। जो कि बीच से पूरी कार को मिनटों में ठंडा करेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
piano black dashboard
कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें पियानो ब्लैक डैशबोर्ड दिया गया है। कार के सेंटर कंसोल में 7 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ नीचे एचवीएसी कंट्रोल दिया गया है। कार में ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम दिया गया है । कार में तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील हैं जो ऑडियो, ब्लूटूथ टेलेफॉनिक और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाओं से लैस हैं।
विज्ञापन

6 of 7
price
कार की शुरुआती कीमत 9,99,000 रुपये से शुरू होती है  जो की एम 2 वैरियंट की कीमत है। कार के एम 4 वैरियंट की कीमत 10,95,00, एम6 की कीमत 12,40,000, वहीं एम 8 वैरियंट की कीमत 13,90,000 रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
marrazo
देखने में बेहद शानदार मराजो मार्केट में कितने पैर जमाती है यह तो वक्त ही बतायेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें