आज पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशभर के मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है। साथ ही इस खास अवसर पर की जगहों पर दही-हांडी का भी आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
इस्कॉन मंदिर
- फोटो : ANI
जन्माष्टमी के मौके पर दिल्ली के इस्कॉन मंदिर को भव्य तरीके से सजाा गया है। मंदिर में श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में जुट रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु जुटने लगे हैं और अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के सामने माथा टेक रहे हैं। मंदिरों में बाल कृष्ण और राधा रानी बनी लड़कियों को देखना एक अलग ही सुख का अनुभव कराता है।
4 of 6
- फोटो : ANI
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। जन्माष्टमी के मौके पर यहां के मंदिरों में भारी संख्या में देश-विदेश से आए श्रद्धालु जुटे हुए हैं। सुबह से ही भगवान श्रीकृष्ण की आरती हो रही है। श्रद्धालु भी खुशी से नाच-गा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : ANI
मुंबई के दादर में जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी का आयोजन किया गया है। हांडी फोड़ने के लिए मुंबई के अलग-अलग जगहों से टीमें भी जुटने लगी हैं।
नेपाल में भी जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। ललितपुर में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर को फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। 2015 में नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद उसे बंद कर दिया गया था।