फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra की इस धाकड़ SUV पर मिल रहा है 3.05 लाख रुपये का भारी डिस्काउंट, पढ़ें ऑफर

Mon, 13 Jul 2020 01:41 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mahindra Alturas G4 - फोटो : Mahindra
अगर आप एक नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो महिंद्रा की तरफ से दिए जा रहे ऑफर्स आपके बड़े काम आ सकते हैं। दरअसल कोरोना काल में ग्राहकों को रिझाने के लिए कंपनी अपनी कई कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इस कड़ी में आज हम आपको Mahindra Alturas G4 पर दिए जा रहे ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि Alturas G4 कंपनी की प्रीमियम एसयूवी है, जिसकी भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 28.70 लाख रुपये है। तो डालते हैं इस कार के सभी फीचर्स और ऑफर पर एक नजर,
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Mahindra Alturas G4 BS6 - फोटो : Mahindra

क्या है ऑफर? 


अगर आप इस महीने Mahindra Alturas G4 को खरीदते हैं, तो आपको 3.05 लाख रुपये की छूट मिलेगी। यहां ध्यान देना जरूरी है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। इसके अलावा यह अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स पर बदल सकता है। ऐसे में अच्छा होगा कि आप इस कार को खरीदने से पहले इस पर दिए जा रहे ऑफर का पास के डीलरशिप पर जाकर अच्छे से पता लगा लें।
विज्ञापन

3 of 5
Mahindra Alturas G4 - फोटो : Mahindra

इंजन 


Mahindra Alturas G4 में ताकत के लिए 2157 सीसी का 4-सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है। 

परफॉर्मेंस 


इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका इंजन 3800 आरपीएम पर 178.49 Hp की मैक्सिमम पावर और 1600-2600 आरपीएम पर 420 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 

ट्रांसमिशन 


इसका इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।

4 of 5
Mahindra Alturas G4

डाइमेंशन 


Mahindra Alturas G4 की लंबाई 4850 मिलीमीटर, चौड़ाई 1960 मिलीमीटर और ऊंचाई 1845 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2865 मिलीमीटर है।

फ्यूल क्षमता


इसमें 70 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। 

कलर वेरिएंट्स


Mahindra Alturas G4 पांच कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें पर्ल व्हाइट, डीसेट सिल्वर, लेकसाइड ब्राउन, नेपोली ब्लैक और रीगल ब्लू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahindra Alturas G4

ब्रेकिंग


Mahindra Alturas G4 के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इस एसयूवी के रियर में भी डिस्क ब्रेक दिया गया है। 

सस्पेंशन


Mahindra Alturas G4 के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग के साथ डबल विशबॉन सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इस एसयूवी के रियर में आपको क्वाइल स्प्रिंग के साथ 5 लिंक सस्पेंशन मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें