टोक्यो पैरालिंपिक 2021 में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने के बाद अवनि लेखरा को एक खास एसयूवी तोहफे में मिलेगी। महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने कहा कि वह अवनि को समर्पित एक नई एसयूवी विकसित करना चाहते हैं और जो खासतौर पर विकलांग लोगों के लिए डिजाइन की जाएगी।
टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। जयपुर की रहने वाली अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और पहला स्थान प्राप्त किया । उन्होंने चीन की झांग कुइपिंग (248.9 अंक) को परास्त किया। यूक्रेन की इरियाना शेतनिक (227.5) को कांस्य पदक मिला है।
विज्ञापन
2 of 6
Avani Lekhara
- फोटो : For Reference Only
19 साल की अवनि ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच-1 के फाइनल में 249.6 का स्कोर कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह पैरालंपिक खेलों में नया रिकॉर्ड है। इसी जीत के साथ अवनि ने यूक्रेन की इरियाना शेतनिक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। शेतनिक ने 2018 में सर्बिया में 249.6 का स्कोर किया था।
अवनि पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। साथ ही भारत का इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहला पदक है। पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली वह तीसरी भारतीय महिला हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Anand Mahindra
- फोटो : For Reference Only
आनंद महिंद्रा ने एक नई एसयूवी विकसित करने की इच्छा जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, "एक हफ्ते पहले @DeepaAthlete ने सुझाव दिया था कि हम विकलांग लोगों के लिए एसयूवी विकसित करें। जैसे कि वह टोक्यो में इस्तेमाल कर रही हैं। मैंने अपने सहयोगी और डेवल्पमेंट हेड वेलू से अनुरोध किया कि वे इस चुनौती को स्वीकर करें और साकार करें। खैर, वेलु, मैं आपके द्वारा बनाई गई ऐसी पहली कार को अवनि लेखरा को समर्पित और उपहार में देना चाहूंगा।"
आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में कार निर्माता के ग्लोबल प्रोडक्ट डेवलपमेंट के प्रमुख वेलुस्वामी आर का जिक्र किया। महिंद्रा की सबसे हालिया पेशकश - XUV700 एसयूवी को वेलुस्वामी आर ने विकसित किया है।
4 of 6
Neeraj Chopra, XUV700 SUV
- फोटो : For Reference Only
इससे पहले, महिंद्रा ने घोषणा की थी कि वह टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को अपनी लेटेस्ट लॉन्च हुई एसयूवी XUV700 उपहार में देगी। महिंद्रा ने यह भी संकेत दिया कि वह चोपड़ा को सम्मानित करने के लिए अपनी आगामी फ्लैगशिप XUV700 एसयूवी के एक स्पेशल एडिशन की योजना बना रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स के सुझावों की बाढ़ आ गई है कि चोपड़ा को स्पेशल एडिशन की पेशकश की जाए।
विज्ञापन
5 of 6
Mahindra XUV700
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले महीने XUV700 एसयूवी को 11.99 लाख की की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। यह कार तीन-पंक्ति एसयूवी सेगमेंट में एक नई प्रतिस्पर्धा लाएगी। यह एसयूवी अपनी पावर-पैक ड्राइव और अपनी बोल्ड एक्सटीरियर स्टाइल के साथ कई फीचर्स देने का वादा कर रही है। यह एसयूवी 5 और 7 सीट लेआउट में उपलब्ध होगी। साथ ही इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलेगा। महिंद्रा XUV700 अपने सेगमेंट की पहली कार होगी जो लेवल 1 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर की पेशकश करेगी। लेवल 1 ADAS में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ऑटोनॉमस ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। Tata Safari (टाटा सफारी), Hyundai Alcazar (ह्यूंदै अलकाजार), Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टोस) और कई गाड़ियों को टक्कर देगी।
XUV700 में 18-इंच के अलॉय व्हील्स, लेदर सीट्स, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। Mahindra XUV700 भारत का पहला ऐसा वाहन होगा जो Alexa Voice AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सिस्टम से लैस होगा और इसमें हैंडसफ्री कमांड दिए जा सकेंगे। इसकी खास बात यह है कि इससे वाहन चालक या मालिक वॉयस कमांड (अपनी आवाज के जरिए) एसयूवी की खिड़कियां से लेकर सनरूफ को कंट्रोल करने, तापमान को एडजस्ट करने, म्यूजिक ट्रैक बदलने, ट्रैफिक की निगरानी करने या यहां तक कि वॉयस कमांड के जरिए घर पर कम्पैटेबल उपकरणों को कंट्रोल करने जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकता है।