महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार ने भारत में अपना 100 करोड़ का सफर तय कर लिया है जिसके मौके पर कंपनी नेNEMO Life नाम से एक नया स्मार्टफोन एप्लिकेशन लॉन्च किया है। NEMO - नेक्स्ट-जनरेशन MObile एप्लिकेशन को महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी के 100 करोड़ किमी पूरे होने के वक्त पेश किया है। यह नया स्मार्टफोन मोबाइल एप्लिकेशन ग्राहकों को उन सभी सूचनाओं के बारे में बताता है। जो उन्हें अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में जानने आवश्यक होते हैं। NEMO एक क्लाउड बेस्ड प्लेटफॉर्म है, जो साझा और कनेक्टेड सेवाओं की पेशकश करता है।