फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार फीचर्स वाली ये 15 गाड़ियां जो करती रह गईं खरीदारों का 'इंतजार'

Sat, 25 Apr 2020 06:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
MG ZS EV Launch - फोटो : Social Media
पहले से मंदी की मार झेल रही ऑटोमोबाइल सेक्टर अब लॉकडाउन की वजह से दोहरी मार झेल रही है। शोरूम में जहां खरीदार नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहीं गाड़ियों की बिक्री पर जबरदस्त कमी आई है। ऐसे दौर में भी एमजी हेक्टर जैसी एसयूवी ने बिक्री के लिहाज से अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन कुछ गाड़ियां ऐसी भी रही हैं जिनमें बहुत से शानदार फीचर्स मिलते हैं, लेकिन इन्हें खरीदार नहीं मिले। इसमें मारुति सुजुकी, ह्यूंदै से लेकर टोयोटा और महिंद्रा तक की गाड़ियां शामिल हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी शानदार गाड़ियां थी जिन्हें खरीदारों का नहीं मिला दुलार। 
विज्ञापन

2 of 6
toyota prius
सिर्फ एक कार बिकी!
वो गाड़ियां जिन्हें ग्राहकों का बिल्कुल भी प्यार नहीं मिला उसमें सबसे ऊपर है Toyota की कार Prius । इस साल Toyota Prius की सिर्फ एक कार की बिक्री हो सकी। टोयोटा की यह एक हाईब्रिड इलेक्ट्रिक कार है। सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि वर्ष 2011 से अब तक इस कार की कुल 20 यूनिट्स की ही बिक्री हो पाई है। साल 2010 में कुल 134 Prius कार की बिक्री हुई थी, लेकिन उसके बाद इसे कोई खरीदार नहीं मिल रहा। एक हाईब्रिड इलेक्ट्रिक कार होने के बावजूद इसकी बिक्री नहीं होने के पीछे की वजह इसकी ज्यादा कीमत है। इस गाड़ी की कीमत 45 लाख रुपये है। इससे कम कीमत में बाजार में इसके बेहतर गाड़ियां उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Toyota Land Cruiser Prado
इन्हें नहीं मिला ग्राहकों का प्यार
वो गाड़ियां जिन्हें ग्राहकों का प्यार नहीं मिला इस सूची में दूसरे नंबर पर भी Toyota की है कार है। वित्त वर्ष 2020 में Toyota Prado कार की सिर्फ 9 यूनिट्स की बिक्री हो सकी है। Toyota Prado SUV की कीमत करीब 96 लाख रुपये है। इसकी भी ज्यादा कीमत इसके कम बिक्री का कारण है। इस कार की असफलता से निराश टोयोटा जल्द ही इसे बंद कर सकती है। 

4 of 6
Mahindra NuvoSport
वो गाड़ियां जिन्हें खरीदारों का दुलार नहीं मिल सका की सूची में इसके बाद नंबर आता है Fiat Abarth कार का। चौथे नंबर पर रही Mahindra Nuvosport और और पांचवे नंबर पर Fiat Punto कार है। Fiat Abarth कार की सिर्फ 17 यूनिट्स बिकी, जबकि Mahindra Nuvosport की 19 कारें ही बिक पाईं और Fiat Punto की 28 यूनिट्स की बिक्री हो सकी। 
विज्ञापन

5 of 6
Toyota Vellfire MPV - फोटो : Social
सबसे कम बिकने वाली गाड़ियां की सूची में इसके बाद नंबर आता है Ford Mustang का। यह कार 47 यूनिट्स की बिक्री के साथ छठे नंबर पर रही। सातवें नंबर आता है Volkswagen Passat का जिसकी सिर्फ 60 यूनिट्स बिकी। वहीं 81 यूनिट्स की बिक्री के साथ आठवें नंबर पर रही Fiat Linea और 87 यूनिट्स की बिक्री के साथ Toyota Landcruiser को नौवां स्थान मिला। जबकि 10वें नंबर पर रही Toyota Vellfire की 168 यूनिट्स की बिक्री हो पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hyundai कोना ड्राइव - फोटो : Hyundai
वो गाड़ियां जिन्हें ग्राहकों का प्यार नहीं मिला इस सूची में सबसे कम बिकने वाली कारों में 11वें नंबर पर है Tata Bolt, जो कि सिर्फ 261 यूनिट्स ही बिक पाई। इसके बाद 12 नंबर है Maruti Gypsy जिसकी सिर्फ 272 यूनिट ही बिकी। 13वें नंबर पर है MG ZS EV जिसकी 274 यूनिट्स बिकी, जिसके बाद Renault Lodgy का 14वां नंबर है जिसकी 352 यूनिट्स की बिक्री हुई। टॉप 15 की इस सूची में सबसे आखिर 15वें स्थान पर रही Hyundai Kona जिसकी 377 यूनिट्स की बिक्री हो सकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें