फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन को इनाम में मिली ऑडी की यह शानदार कार, पकड़ लेती है 235 Kmph की रफ्तार

Wed, 06 Mar 2019 01:59 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ajay devgan with Audi A5
अजय देवगन बॉलीवुड में अपनी कई कॉमेडी और एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड के एक्शन स्टार अजय देवगन करन जौहर (Karan Johar) के चैट शो (Koffee With Karan 6) में (AOTS) answer of the season देने वाले स्टार बन गए हैं। जिसमें बतौर इनाम उन्हें Audi A5 मिली है। अजय देवगन को शो के सीजन 6 के लिए विजेता घोषित तो पहले ही कर दिया गया था जिसकी पुष्टि कल हुई जब अजय देवगन को कार Audi A5 सौंपी गई। 
विज्ञापन

2 of 5
Audi A5
Audi A5 स्पोर्टबैक को 2017 में 54 लाख रुपये के प्राइस टैग के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। भारतीय बाजार में इस समय कंपनी Audi A5, Cabriolet, S5 Sportback, RS5 को सेल करती है। अजय देवगन को जो कार मिली है वह 2018 मॉडल है। जो कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है। इस कार में पैनोरमिक सनरूफ, फुल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑडी एमएमआई जैसे फीचर शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Audi A5
ऑडी A5 स्पोर्टबैक भारतीय बाजार में केवल 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन विकल्प में उपलब्ध है। जो अधिकतम 188 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कार के इंजन को 7-स्पीड ड्यूल-क्लच टिपट्रॉनिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। ऑडी A5 स्पोर्टबैक 0-100 किमी / घंटा की रफ्तार सिर्फ 7.9 सेकेंड में पकड़ सकती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 235 किमी / घंटे की है। Audi A5 में फ्रंट-व्हील-ड्राइव सेट-अप भी मिलता है। 

4 of 5
Audi A5
इसमें फुल एलईडी हैडलैंप्स, लाइट और रेन सेंसर, डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स के साथ एलईडी टेल लैम्प्स, 18-इंच के अलॉय व्हील, पैनोरमिक ग्लास रूफ, हेडलैंप वाशर, इलैक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट, पैडल शिफ्टर्स के साथ लेदर स्टीयरिंग व्हील, लेदर अपहोल्स्ट्री, 3- ज़ोन जलवायु नियंत्रण, ऑडी वर्चुअल कॉकपिट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऑडी A5 का मुख्य आकर्षण इसकी notchback से प्रेरित डिजाइन है जो कार के रियर बूट स्पेस में स्वूपिंग रूफलाइन को मर्ज करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ajay devgan, kajol - फोटो : ajay devgan, kajol
बता दें, इस समय अजय देवगन के गैराज में मसेराटी क्वाट्रोपोर्टे, लैंड रोवर रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास बीएमडब्ल्यू जेड 4, मिनी कूपर एस, मर्सिडीज-बेंज जीएल-क्लास और ऑडी क्यू 7 शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें