फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Sonet को वेबसाइट पर किया लिस्ट, लॉन्चिंग से पहले इंटीरियर की तस्वीर हुई लीक, सामने आए कई डिटेल्स

Mon, 27 Jul 2020 01:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : Kia
Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) की भारतीय बाजार में अगली प्रमुख लॉन्चिंग सब-4-मीटर एसयूवी कार Kia Sonet (किआ सोनेट) है। कंपनी अपनी इस बहुप्रतीक्षित कार का 7 अगस्त को ग्लोबल डेब्यू करेगी। किआ मोटर्स की भारतीय वेबसाइट ने अब Sonet कॉम्पैक्ट एसयूवी को लिस्ट कर दिया है। रिपोर्ट ने मुताबिक कंपनी सोनेट की बुकिंग की बुकिंग अगस्त के बीच में शुरू कर सकती है और आधिकारिक तौर पर इस कार की लॉन्चिंग सितंबर के महीने में शुरू होगी। हाल ही में कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले इस SUV की टीजर तस्वीर जारी की थी और आधिकारिक डिजाइन स्केच दिखाया था। हालांकि Sonet एसयूवी टेस्टिंग के दौरान कई बार पहले भी देखी जा चुकी है, लेकिन लॉन्चिंग से पहले इस कार के इंटीरियर की तस्वीर लीक हो गई है। लीक तस्वीर से Kia Sonet के इंटीरियर के बारे में कई जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन

2 of 6
Kia Sonet Official Teaser - फोटो : Kia
लीक तस्वीर में दिख रही कार GT लाइन ट्रिम की है और इसमें ऑल-ब्लैक इंटीरियर है। जीटी लाइन बैज को फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील पर देखा जा सकता है, जो सेल्टोस में दिए गए बैज के जैसा दिखता है। जीटी लाइन में रेड कंट्रास्ट स्टिचिंग भी मिलती है। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट को एक ही यूनिट में रखा गया है। इसमें क्रूज कंट्रोल भी मिलता है और इंजन स्टार्ट / स्टॉप बटन भी दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
Kia Sonet official rendered image - फोटो : Kia
डिजाइन 
किआ सोनेट को आधिकारिक तौर पर ऑटो एक्सपो 2020 में एक प्रोडक्शन कॉन्सेप्ट के बहुत नजदीकी रूप में पेश किया गया था। और कार की नई आधिकारिक डिजाइन स्केच एक्सपो में प्रदर्शित वर्जन के बहुत ज्यादा करीब दिखाई दे रही है। सोनेट में किआ के सिग्नेचर-स्टाइल एलिमेंट्स जैसे कि फ्रंट टाइगर-नोज ग्रिल और थ्री-डायमेंशनल 'स्टेप-वेल' जियोमेट्रिक ग्रिल मेश के साथ एक बोल्ड और डायनामिक डिजाइन दिए गए हैं। कार की लीक तस्वीरों में किआ सोनट के मिड-स्पेक वर्जन के बारे में पता चलता है। कार में सबसे आकर्षक उसकी बड़ी-चौड़ी लाइट बार है, जो दो आयताकार आंशिक एलईडी टेललैंप्स को जोड़ती है। कार के बूट लीड को थोड़ा स्मूथ बनाया गया है। हालांकि कार में दिए जाने वाले बोल्ड स्किडप्लेट्स मौजूद हैं, लेकिन उन्हें फ्लैट रूप दिया गया है। कॉन्सेप्ट कार में सी-पिलर में ब्लैक एलिमेंट दिए गए थे, वे प्रोडक्शन फॉर्म की कार में भी मौजूद हैं। 

4 of 6
Kia Sonet Concept - फोटो : Kia
इंजन
ह्यूंदै वेन्यू के इंजन पर आधारित होने की वजह से उम्मीद है कि सोनट में भी वही इंजन और गियरबॉक्स मिलेगा। Kia Sonet 3 इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी। यह 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल के साथ डुअल-क्लच AT, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5-लीटर 100 PS डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन होंगे। वेन्यू में मिलने वाली नई फीचर iMT सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, सोनेट में भी मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : Social Media
फीचर्स
किआ सोनेट में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स दिए जा सकते हैं। यानी यह फीचर्स इस सेगमेंट की गाड़ियों में सिर्फ किआ सोनेट में ही उपलब्ध होंगे। इसमें पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल होंगे। इस एसयूवी में लेटेस्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इस कार में UVO कनेक्ट कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी मिलेगी जिसमें 5 सेगमेंट के तहत 37 फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो किआ सोनेट में एबीएस के साथ ड्यूल फ्रंट एयरबैग जैसे सुरक्षा उपकरण स्टैंडर्ड मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kia Sonet Concept - फोटो : अमर उजाला
कीमत और मुकाबला
किआ सोनेट का भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Tata Nexon (टाटा नेक्सन), Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी 300) और Ford EcoSport (फोर्ड ईकोस्पोर्ट) जैसी एसयूवी कारों से होगा। Kia Sonet की कीमतें वेन्यू की कीमत के आसपास हो सकती है। ऐसी उम्मीद है कि किआ सोनेट की एक्स-शोरूम कीमत 6.5 लाख रुपये से 11.5 लाख रुपये के बीच रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें