2020 Hyundai Creta Vs Kia Seltos
- फोटो : AmarUjala
सेल्टोस और क्रेटा के फीचर्स
सेल्टोस की पॉपुलैरिटी की सबसे बड़ी वजह इसके फीचर्स हैं। नई क्रेटा में भी कई फीचर ऐसे हैं, जो सेल्टोस में भी दिए गए हैं। दोनों ही गाड़ियों में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, 7-इंच एमआईडी, 8-स्पीकर्स के साथ बोस स्टीरियो सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक्स, एयर प्यूरिफायर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, थ्री ट्रैक्शन कंट्रोल मोड्स- स्नो, सैंड नॉर्मल जैसे फीचर हैं। दोनों ही एसयूवी में इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं। ह्यूंदै ने इन्हें इको, कंफर्ट, और स्पोर्ट्स मोड्स का नाम दिया है। दोनों ही एसयूवी में कनेक्टेड टेक्नोलॉजी- किआ सेल्टोस में UVO कनेक्टिंग सूट और ह्यूंदै क्रेटा में ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी मिलती है।
हालांकि क्रेटा में हेड्स अप डिस्प्ले और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स नहीं मिलती हैं, जो सेल्टोस में दी गई हैं। वहीं कुछ फीचर सेल्टोस में नहीं हैं, जो क्रेटा में दिए गए हैं।
- पैडल शीफ्टर्स
- वॉयस कंट्रोल पैनोरैमिक सनरूफ
- ब्लूलिंक के लिए वॉयस कमांड्स
- ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक
- पडल लैंप