फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Seltos ने पेश किया अपडेटेड मॉडल Gravity, जानें इसके नए फीचर्स, कीमत और इंजन से जुड़ी सभी बातें

Sun, 05 Jul 2020 03:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • किआ सेल्टोस ग्रेविटी में दो इंजन-1.6-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.6-लीटर टर्बोडीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। 
  • इस कार में खास फीचर मिलत हैं जिसमें फॉरवर्ड कलिजन प्रिवेंशन असिस्टेंस सिस्टम और रियर पैसेंजर नोटिफिकेशन शामिल हैं। यह पिछली सीट पर बैठे हुए छूट गए यात्रियों के लिए वार्निंग सिस्टम से लैस है।
विज्ञापन
Kia Seltos Gravity - फोटो : Kia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Kia Motors (किआ मोटर्स) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी सेल्टोस के अपडेटेड 2021 मॉडल को पेश किया है। 2021 Kia Seltos (किआ सेल्टोस) को कोरियाई बाजार में उतारा है। अपडेटेड किआ सेल्टोस में कई नए सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही एक नया टॉप मॉडल Seltos Gravity भी उतारा है। इसके डिजाइन में कई बदलाव देखने को मिले हैं। किआ सेल्टोस को एक साल पहले दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया गया था। अब निर्माता ने इस एसयूवी में कुछ अपडेट किए हैं जिससे इस कार में ग्राहकों का उत्साह बना रहे। 
विज्ञापन

नए फीचर्स
किआ सेल्टोस ग्रेविटी में  0.25-इंच की टचस्क्रीन के साथ एक ऑप्शनल मल्टीमीडिया सिस्टम दिया गया है। एसयूवी में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और UVO कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी, ऑटोमैटिक एसी, वायरलेस फोन चार्जर, प्रीमियम बोस साउंड सिस्टम और रिमोट इंजन स्टार्ट जैसे फीचर भी मिलते हैं। इस एसयूवी में एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, प्रोजेक्शन डिस्प्ले, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम, लेन कीपिंग सिस्टम एंड एसिस्टेंस मिलता है जो पार्किंग में रिवर्स के दौरान मदद करती है। इस कार में खास फीचर मिलत हैं जिसमें फॉरवर्ड कलिजन प्रिवेंशन असिस्टेंस सिस्टम और रियर पैसेंजर नोटिफिकेशन शामिल हैं। यह पिछली सीट पर बैठे हुए छूट गए यात्रियों के लिए वार्निंग सिस्टम से लैस है। यानी रियर पैसेंजर नोटिफिकेशन फीचर पीछे बैठने वाले यात्रियों बच्चे या बुजुर्ग के कार से उतरने के दौरान ड्राइवर को रिमाइंड कराता है। 

डिजाइन
नई 2021 किआ सेल्टोस ग्रेविटी की नई चमकदार ग्रिल में क्रोम स्ट्रोक मिलते हैं, जो निचले वेरिएंट में मैट फिनश के साथ मिलती हैं। इस कार में 18 इंच के ड्यूल-टोन व्हील मिलते हैं। ग्रेविटी वर्जन के इंटीरियर में एक्सक्लूसिव ग्रे कलर इंटीरियर दिया गया है। इसमें हल्के भूरे रंग की अपहोल्स्ट्री और गहरे भूरे रंग का फ्रंट पैनल दिया गया है। सेल्टॉस के इस नए वेरिएंट में आउट साइड रियर व्यू मिरर्स, डोर गार्निश और रियर स्किड प्लेट पर सिल्वर फिनिश दी गई है। 

दो इंजन विकल्प
किआ सेल्टोस ग्रेविटी में पहले वाले दो इंजन विकल्प मिलेंगे। 1.6-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो 177bhp का पावर देता है और दूसरा 1.6-लीटर टर्बोडीजल इंजन, जो 136bhp का पावर देता है। दोनों इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन दिया गया है। 

कीमत
किआ सेल्टोस ग्रेविटी की कीमत 1,481,000 रूबल (लगभग 16 लाख रुपये) से शुरू होगी। भारत में, किआ सेल्टोस एसयूवी की लोकप्रियता बढ़ रही है। सेल्टोस जून में देश में दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी बन गई है। सेल्टोस भारत में किआ का पहला मॉडल था जब कंपनी ने 2019 में इसके साथ भारतीय बाजार में एंट्री की थी। 
विज्ञापन

भारत में लॉन्चिंग
कोरियाई कार निर्माता ने हाल ही में देश में सेल्टोस का एक नया मॉडल पेश किया था। इसमें अब 10 और फीचर्स जो़ड़े गए हैं जिससे यह एसयूवी पहले से और ज्यादा शानदार हो गई है। अपडेटेड किआ सेल्टोस भारतीय बाजार में इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई 2020 हुंडई क्रेटा और नए निसान किक्स को टक्कर देती है। हालांकि Seltos Gravity की भारत में लॉन्चिंग को लेकर किआ ने आधिकारिक रूप से कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन कंपनी इसे कुछ समय बाद भारत में स्पेशल एडिशन के रूप में लॉन्च कर सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें