बॉलीवुड के 'हैंडसम हंक' के नाम से प्रसिद्व जॉन अब्राहम आज 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टिंग के अलावा जॉन इन दिनों एक के बाद एक फिल्में भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। जॉन फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।
जॉन अब्राहम को सुपरबाइक्स का शौकीन माना जाता है। वह फिल्मों में तो एक से बढ़कर एक बाइक्स चलाते ही हैं, इसके अलावा निजी जिदंगी में भी उन्हें सुपरबाइक्स चलाना पसंद है। आज हम आपको बताएंगे कि जॉन के बाइक कलेक्शन कि कुछ खास बाइक्स के बारे में।