जहां एक तरफ नई गाड़ियों का बाजार गर्म है वहीं पुरानी कारों के खरीदार भी लगातार बढ़ रहे हैं फिर बात चाहे एक एंटीक वाहन खरीदने कीहो या बस बजट में एक वाहन की चाहत। पुरानी कार खरीदने पर विचार करने के लिए बहुत सारे कारण हैं। हालांकि, पुराने वाहन खरीदने का मतलब है कि थोड़ा ज्यादा होमवर्क करना और खरीदारी की प्रक्रिया जाननें के लिए अपना समय निकालना। कुछ ग्राहक नए मॉडल लेने के लिए अपनी कार को एक से दो साल के अन्दर ही रीसेल में डाल देते हैं जिससे सेकेंड हैंड कारो का बाजार भी दना-दन चलता रहता है।
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ध्यान रखने योग्य जरुरी बातें
विज्ञापन
2 of 10
Old Car
अपनी जरूरतों को समझे
पुरानी कार खरीदने के बहुत सारे कारण हैं, लेकिन सबसे पहले आपकी प्राथमिकताओं को जानना महत्वपूर्ण है। यह आपको यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि आप एक ऐसी कार खरीदें जो आपकी जरूरतों को पूरा करे। जरूरी नहीं की जो कार किसी और के लिए सही हो वह आपके लिए भी सही हो ।
विज्ञापन
3 of 10
car sales man
खोजे हर एक जानकारी
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास क्या प्राथमिकताएं हैं, यह आवश्यक है कि आप एक पुरानी कार खरीदने से पहले अपनी पूरी रिसर्च करें । कार के मॉडल से लेकर उसके फायदे और नुकसान भी देख लें। इसके साथ ही अपनी निवेश क्षमता को भी नजर अंदाज न करें।
4 of 10
car service
सर्विस रेकॉर्ड
कार की सर्विस हिस्ट्री कार मालिक से लेकर देखें। जिससे आपको पता चल जाएगा कि कार की सर्विसिंग और मेंटेनेंस कब-कब हुई है और कब कोई बड़ी खराबी कार में हुई । सर्विस हिस्ट्री से यह भी पता चल जाएगा कि इंजन ऑयल सही समय पर बदलवाया जा रहा है या नहीं। कार की हुड खोलकर यह भी चेक कर लें कि किसी तरह की कोई लीकेज तो नहीं है।
विज्ञापन
5 of 10
car insurance
इंश्योरेंस
कार को खरीदते समय उसका इंश्योरेंस देख लें कि जो कार आपको बेची जा रही है, उसका इंश्योरेंस कराया गया है या नहीं। इंश्योरेंस पेपर आपके नाम से ट्रांसफर हो जाए, यह भी सुनिश्चित करा लें। ध्यान रहे कि कार बेचने की तारीख तक उस कार का रोड टैक्स चुका दिया गया है या नहीं। चाहें तो आप कार की ओरिजिनल इनवॉयस भी मांग सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 10
car service
कार के मैकेनिक को दिखाए
कार को जब देखने जायें तो अपने साथ एक मैकेनिक को अवश्य लेकर जाएं। कार को अंदर और बाहर दोनों तरफ से अच्छे से चेक करना होगा। कार के सभी पार्ट्स बॉडी, पेंटिंग, इंजन, दरवाजे, डिग्गी, हुड, लाइट, शीशे इत्यादि को बारीकी से जॉच लें।
विज्ञापन
7 of 10
car loan
आर-सी
कार को खरीदते वक्त जाहिर है आप उसकी आर सी जरुर देखेंगे लेकिन आर सी में लिखी डेट बोनट के नीचे गाड़ी की मैन्युफैक्चर डेट से मिलती है या नहीं यह भी चेक कर लें।
8 of 10
car seat
टेस्ट ड्राइव ले लंबी
किसी भी गाड़ी को जब तक आप चला कर नहीं देखेंगे आपको कार की सही कंडीशन का अंदाजा नही होगा। इसलिए कार चलाकर उसका पिकअप, गियर शिफ्टिंग, एक्सिलेरेटर का पता लगाया जा सकता है कि इनमें कोई खराबी तो नहीं है।
9 of 10
car heater
एनओसी
कार को खरीदते वक्त कार मालिक से उसकी एनओसी जरूर ले लें। साथ ही ध्यान रखे कि कार पर कोई लोन तो नहीं चल रहा है। अगर कार को लोन लेकर कार खरीदा गया है तो आपको उस व्यक्ति से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' लेना जरूरी है। यह सर्टिफिकेट इस बात का प्रमाण होगा कि उसने लोन की सारी रकम चुका दी है।
कार की बॉडी लाइन, फ्लोरिंग, जंग, ऑयल लीकेज, टायर की हालत, डोर बॉर्डर और डिग्गी बॉर्डर वगैरह की भी जांच कर लेनी चाहिए। सस्पेंशन की हालत, व्हील अलाइनमेंट और इंजन की आवाज भी चेक कर लेनी चाहिए।