फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai और Kia की कारों के साथ मुफ्त मिलेगा इलेक्ट्रिक स्कूटर, कर सकेंगे फोल्ड!

Wed, 28 Aug 2019 02:37 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai Electric Scooter - फोटो : Hyundai
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए ह्यूंदै और किआ मोटर्स ने एक खास प्रोटोटाइप इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाया है। कंपनी ने इस स्कूटर को 2017 के कंज्यूमर इलेक्ट्रिक शो में शोकेस किया था। वहीं नए मॉडल में फ्रंट और रियर लाइट्स के अलावा लिथियम आयन बैटरी और रियर व्हील ड्राइव सिस्टम का फीचर दिया गया है। खास बात यह होगी कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर ह्यूंदै और किआ की कारों के साथ आएगा।
 
विज्ञापन

ऑटोमैटिकली चार्ज होगा

2 of 5
Hyundai Electric Scooter Charge - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै मोटर ग्रुप की योजना है कि भविष्य में ग्राहकों को अपनी कार तक पहुंचने और कार के बाद की दूरी तय करने के लिए ह्यूंदै और किआ की कारों के साथ इस लेटेस्ट कॉन्सैप्ट स्कूटर को दिया जाएगा। इस स्कूटर को रखने के लिए कंपनी कार में खास जगह देगी और ड्राइविंग के दौरान यह इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑटोमैटिकली चार्ज होगा।
 
विज्ञापन

फ्रंट व्हील में सस्पेंशन

3 of 5
Hyundai electric Scooter Front - फोटो : Hyundai
पुराने मॉडल के मुकाबले 2019 के इस नए स्कूटर में रिअर व्हील सिस्टम दिया गया है, इससके अलावा इंजीनियर्स ने आरामदायक सफर के लिए फ्रंट व्हील में सस्पेंशन भी दिया है, ताकि उबड़खाबड़ रास्तों पर आसानी से ड्राइव किया जा सके। ह्यूंदै ग्रुप रोबोटिक्स टीम के प्रमुख डोंगजिन का कहना है कि यह व्हीकल माउंटेड पर्सनल स्कूटर होगा, जो भविष्य में ह्यूंदै मोटर ग्रुप की गाड़ियों में मिलेगा। वह कहते हैं कि हम अपने ग्राहकों के जीवन को यथासंभव आसान और सुखद बनाना चाहते हैं। यह पर्सनल इलेक्ट्रिक स्कूटर शहर भीड़भाड़ और उत्सर्जन को कम करने में मदद करेगा।
 

20 किलोमीटर की रेंज

4 of 5
Hyundai Electric Scooter Drive - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै के इस नए वर्जन वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर में 10.5 Ah लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्जिंग पर 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। वहीं इसका वजन 7.7 किग्रा होगा, जिसमें बैटरी स्टेटस और स्पीड के बारे में जानकारी देने के लिए डिजिटल डिस्प्ले दिया जाएगा। नए स्कूटर में स्टाइलिश कर्व्ड फ्रंट एलईडी लाइट्स के साथ पीछे की तरफ दो एलईडी टेल लैंप्स मिलेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम

5 of 5
Hyundai कोना ड्राइव - फोटो : Hyundai
वहीं आगे कंपनी की योजना इसमें रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम देने की है, ताकि स्कूटर की रेंज सात फीसदी तक बढ़ाई जा सके। ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म मैकिन्से एंड कंपनी के रिसर्च में हाइलाइट किया गया था कि ग्राहकों को लास्ट माइल ट्रांसपोर्टेशन की जरूरत है। अमेरिका, यूरोप और चीन में लास्ट माइल मोबिलिटी का बाजार 2030 तक 500 बिलियन अमेरिकी डालर तक पहुंचने की उम्मीद है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें