Hyundai Grand i10 NOIS
- फोटो : Amar Ujala
इस बार नई Grand i10 NIOS एक दम नए अवतार में आई है। इसके बाहरी डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक को पूरी तरह से बदल डाला है। इसके फ्रंट में नई केसकेडिंग ग्रिल, शार्प प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, एलईडी डीआरएल, स्पोर्टी बंपर और नए फॉग लैम्प्स देखने को मिलते हैं। जबकि इसका साइड प्रोफाइल स्पोर्टी लगा वहीं इसके C पिलर के ऊपर 'G i10' लिखा है जोकि स्पोर्टी फील देता है। इसके आलावा कार के पीछे की तरफ रैपअराउंड टेललैम्प्स, रियर बंपर में इंटीग्रेटेड रिफ्लेक्टर्स बेहतर नजर आते हैं। तो कुल मिलाकर नई Grand i10 NIOS अपने मौजूदा मॉडल की तुलना में फ्रेश नजर आती है।