2020 Hyundai Creta का जलवा कायम है। Hyundai Creta सेकंड जेनरेशन एसयूवी कार को 30,000 से ज्यादा बुकिंग मिली हैं। भारत में यह एसयूवी कार पहली बार मार्च में लॉन्च की गई थी। हालांकि इसके बाद के हफ्तों में देश में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया और इसका कारों की बिक्री पर गंभीर प्रभाव पड़ा। लेकिन, नई क्रेटा खरीदों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रही। खासतौर पर ह्यूंदै के ऑनलाइन बिक्री प्लेटफॉर्म 'क्लिक टू बाय' के जरिए ग्राहकों ने इस एसयूवी में अपनी दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन
2 of 9
Hyundai Creta 2020 in Auto Expo
- फोटो : PTI
ह्यूंदै ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि क्रेटा 2020 उसके ऑनलाइन बिक्री प्लेटफॉर्म पर उसके सभी कारों के बीच सबसे अधिक खोजा गया उत्पाद है और ग्राहकों ने सबसे ज्यादा इस एसयूवी के बारे में पूछताछ की। एसयूवी की अब तक 30,000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है और इसमें से 55 फीसदी डीजल वेरिएंट के लिए की गई हैं। यह बहुत ही दिलचस्प तथ्य उभरकर सामने आया है जब मोटर वाहन उद्योग साफ तौर पर पेट्रोल मॉडल की ओर झुका हुआ दिख रहा है ऐसे में क्रेटा के डीजल वेरिएंट को ज्यादा लोग पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 9
2020 Hyundai Creta
- फोटो : social media
Creta को पहली बार 2015 में लॉन्च किया गया था और यह भारत में ह्यूंदै के बिक्री के प्रदर्शन को बनाए रखने में इसका बड़ा योगदान है। लॉन्चिंग के बाद इसे फेसलिफ्ट वर्जन में पेश किया गया और इस साल के शुरूआत में इसे बड़े अपडेट के साथ लॉन्च किया गया। 2020 क्रेटा के फ्रंट लुक और टेल लाइट्स को रिडिजाइन किया गया है। इसके साथ ही इसमें दी जाने वाले फीचर्स की लिस्ट बहुत लंबी है, जिससे किआ सेल्टोस जैसे नए प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला में इसकी मदद करती है। नई 2020 क्रेटा में 50 से ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।
4 of 9
2020 Hyundai Creta
- फोटो : PTI
इंजन
Hyundai Creta 2020 (ह्यूंदै क्रेटा 2020) पांच वेरिएंट में उपलब्ध है- E (ई), EX (ईएक्स), S (एस), SX (एसएक्स) और SX(O),एसएक्स (ओ)। नई क्रेट में किआ सेल्टोस में लगाए गए इंजन का ही इस्तेमाल किया गया है। इस एसयूवी में इंजन BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला इंजन मिलता है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन मिलता है। तीनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी मिलते हैं। नई क्रेटा में लगे डीजल इंजन को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।
विज्ञापन
5 of 9
Hyundai Creta 2020
- फोटो : Hyundai
ह्यूंदै मोटर इंडिया के निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा), तरुण गर्ग के अनुसार, मौजूदा समय की चुनौतियों के बावजूद 2020 क्रेटा कई कारणों से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रही है। उन्होंने कहा, "ऐसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद 30,000 बुकिंग की यह उपलब्धि बताती है कि नई क्रेटा की लोकप्रियता कितनी ज्यादा है। हमें पूरा विश्वास है कि नई क्रेटा ग्राहकों को खुशी देती रहेगी और अपनी सफलता से ऑटोमोबाइल बिक्री में सामान्य स्थिति की ओर वापस ले जाएगी।"
विज्ञापन
6 of 9
Hyundai Creta Second Generation
- फोटो : Amar Ujala
पावर
2020 क्रेटा के तीन इंजन किआ सेल्टोस से ही लिए गए हैं।1.5 लीटर पेट्रोल 115 PS का पावर और 144 Nm का टॉर्क पैदा करता है। जबकि 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल करीब 140 Bhp की पावर और 242 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 115 Bhp पावर और 250 Nm के टॉर्क आउटपुट के साथ डीजल सबसे ज्यादा टॉर्क पैदा करनेवाला इंजन होगा।
विज्ञापन
7 of 9
2020 hyundai Creta
- फोटो : Hyundai
माइलेज
6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलनेवाला पेट्रोल 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। यह ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है। जबकि 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलने वाले टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन में भी यही माइलेज मिलेगा- 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर। किआ सेल्टोस के समान वेरिएंट्स में 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर मिलता है, जो नए क्रेटा को सेल्टोस की तुलना में मामूली रूप से अधिक ईंधन कुशल बनाता है। 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वाले डीजल क्रेटा में 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है, जो किआ सेल्टोस डीजल मैनुअल के 21 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज की तुलना में थोड़ा अधिक है। बता दें कि किआ सेल्टोस ह्यूंदै कंपनी की ही गाड़ी है।
8 of 9
Hyundai CRETA Infotainment
- फोटो : Hyundai
फीचर्स
3.5 इंच का मोनो टीएफटी मल्टी इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले, 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट, रिमोट इंजन स्टार्ट-स्टॉप, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, 17 इंच डायमंड कट अलॉय वील्स, ऑटो होल्ड फंक्शन वाले इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स क्रेटा के टॉप एंड SX(O) मॉडल में मिलेंगे। इसके अलावा ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ABS विद EBD, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रिमोट लॉकिंग, प्रॉजेक्टर हेडलैंप्स, पावर अजस्टेबल ORVMs, रियर एसी वेंट्स, लेन चेंज इंडिकेटर, ब्लैक रेडियेटर ग्रिल, ड्यूल-टोन बंपर, सिल्वर B-C पिलर गार्निश मिलेंगे। इसके साथ नई क्रेटा में D-कट स्टीयरिंग विद टिल्ट एडजस्टमेंट, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक्स और हाई स्पीड अलर्ट जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स भी मिलेंगे।
कीमत
नई ह्यूंदै क्रेटा सेकंड जेनरेशन एसयूवी की कीमत 9.99 लाख रुपये से 17.20 लाख रुपये के बीच है। नई ह्यूंदै क्रेटा की एसयूवी एमजी हेक्टर, टाटा हैरियर और जीप कंपास से मुकाबला है।