फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में जल्द लॉन्च होने वाली है नई Honda WR-V, जानें इसके फीचर्स और डीटेल्स

Mon, 06 Apr 2020 05:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
2020 Honda WR-V - फोटो : Amar Ujala
Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) अपने पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत बना रही है। इसके लिए कंपनी अपने लाइन अप को भी लगातार अपग्रेड करने में लगी हुई है। कंपनी तीन नए कारों के अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने वाली है। होंडा कार्स 2020 Honda City (होंडा सिटी) न्यू जेनरेशन, न्यू 2020 Jazz (जैज) और 2020 WR-V ले कर आ रही है। हाल ही में लॉन्चिंग से पहले 2020 Honda WR-V से जुड़ी बहुत सी जानकारी सामने आई है। सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में होगा। यहां जानिए होंडा की इस नई कार की सभी डीटेल्स।  
विज्ञापन

2 of 8
2020 Honda WR-V Front - फोटो : Amar Ujala

बदल गया फ्रंट लुक 
होंडा ने इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले वेबसाइट पर इसकी तस्वीर जारी की है। जिसमें अपकमिंग 2020 होंडा WR-V में कई बदलाव देखे गए हैं। नई होंडा WR-V में नए बंपर दिए गए हैं, साथ ही नई मल्टीपल स्लेट ग्रिल भी दी गई है, जिसने गाड़ी का फ्रंट लुक पूरा बदल दिया है। नई होंडा WR-V में ब्लैक इंसर्ट के साथ नई LED फॉग लैंप हाउसिंग दी गई है, जिसे कार पहले के मुकाबले ज्यादा बोल्ड हो गई है।

विज्ञापन

3 of 8
2020 Honda WR-V Rear - फोटो : Amar Ujala

ऑल-LED लाइटिंग पैकेज 
इसके अलावा इसमें ऑल-LED लाइटिंग पैकेज दिया गया है। इसमें डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और पोजिशनिंग लैंप्स, LED टेललैंप्स दिए गए हैं। कंपनी ने हालांकि अभी तक इसकी लॉन्चिंग की तारीखों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह अप्रैल में लॉन्च होगी। साथ ही होंडा WR-V को बीएस6 पेट्रोल और डीजल इंजन में ही उतारा जाएगा।

4 of 8
2020 Honda WR-V Cruise Control - फोटो : Amar Ujala

इंटीरियर में नया लुक
2020 होंडा WR-V के इंटीरियर को नयापन देने के लिए इसमें मामूली बदलाव देखने को मिलेंगे। इंटीरियर में होने वाले बदलाव आने वाली नई जैज के जैसे होंगे। इसमें नई अपहोल्ट्री समेत कुछ अन्य अपडेट किए जाएंगे। 
 

विज्ञापन

5 of 8
2020 Honda WR-V Interior - फोटो : AmarUjala
फीचर्स
मौजूदा होंडा WR-V में फीचर स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट के साथ 7-इंच टचस्क्रीन, सनरूफ, रिअर कार एसी वेंट्स, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रिअर पार्किंग सेंसर्स और रिअर पार्किग कैमरा जैसे फीचर मिलते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
2020 Honda WR-V - फोटो : Amar Ujala

ऑटोमैटिक वर्जन 
होंडा WR-V 1.5 लीटर ड़ीजल इंजन ऑप्शन और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आती है। दोनों ही इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में आते हैं। i-VTEC पेट्रोल इंजन 89 बीएचपी की पावर और 110 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं डीजल इंजन 99 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। फिलहाल होंडा WR-V के किसी भी वर्जन में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन उपलब्ध नहीं है। उम्मीद है कि नई होंडा WR-V ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आए।

विज्ञापन

7 of 8
Honda City 2020 RS - फोटो : Social Media

आ रही है नई होंडा सिंटी
होंडा कार्स इंडिया भारतीय बाजार में 2020 Honda City (होंडा सिटी) न्यू जेनरेशन उतारने जा रही है। कंपनी मारुति सियाज और ह्यूंदै वरना को मात देने के लिए नई होंडा सिटी को लॉन्च करने वाली है। 

विज्ञापन

8 of 8
WR-V
WR-V की बुकिंग और लॉन्चिंग
होंडा सिटी के बाद WR-V को उतारा जाएगा। हालांकि कंपनी ने WR-V की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। मात्र 21 हजार रुपये देकर इसकी बुकिंग की जा सकती है।  होंडा WR-V के वर्तमान मॉडल की कीमत 8.08 लाख रुपये से लेकर 10.48 लाख रुपये तक है। वहीं नए इंजन के साथ होंडा WR-V की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें