फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda HR-V 2021 क्रॉसओवर एसयूवी से उठा पर्दा, भारत में जल्द होगी लॉन्च, जानें 15 बड़ी बातें

Thu, 18 Feb 2021 06:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 16
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Honda (होंडा) ने अपनी बहुप्रतीक्षित Honda HR-V (Honda Vezel) क्रॉसओवर एसयूवी की तीसरी पीढ़ी का आखिरकार जापान में ग्लोबल डेब्यू किया। होंडा एचआर-वी एसयूवी की जापान और चीन में वीजेल के नाम से पहले से बिक्री होती है। जल्द ही इसे न्यू जेनरेशन अवतार में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इससे पहले इस एसयूवी को जापान में ऑल न्यू वीजेल के रूप में पेश किया गया है। भारत में होंडा के चाहनेवाले इस कार का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। HR-V को भारतीय बाजार में कभी लॉन्च नहीं किया गया, लेकिन इसकी तीसरी-जेनरेशन मॉडल को देश में पेश किया जा सकता है। 2021 होंडा एचआर-वी में एक मजबूत हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही इसके डिजाइन में महत्वपूर्ण बदलाव और फीचर्स अपडेट्स किए गए हैं। यहां जानते हैं नई होंडा एचआर-वी एसयूवी से जुड़ी 15 अहम बातें। 
विज्ञापन

2 of 16
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
- जापान में होंडा एचआर-वी एसयूवी को 4 वेरिएंट्स - G, e: HEV X, e: HEV X, e: HEV Z और E: HEV Play में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 16
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
नई HR-V होंडा के e: HEV पावरट्रेन के साथ आता है जिसमें 1.5L पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर शामिल हैं। इसमें लिथियम आयन बैटरी और एक फिक्स्ड गियर ट्रांसमिशन भी शामिल है। 

4 of 16
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
होंडा एचआर-वी में नई मजबूत हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है जो 109 bhp का पावर जेनरेट करता है और यह 9.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। 
विज्ञापन

5 of 16
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
नई 2021 होंडा एचआर-वी में तीन ड्राइविंग मोड - इंजन ड्राइव, इलेक्ट्रिक ड्राइव और हाइब्रिड ड्राइव मिलता है। 
विज्ञापन

6 of 16
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
होंडा का दावा है कि इसमें 27.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। 2021 होंडा एचआर-वी हाइब्रिड 4.1litres / 100km (24.39 किलोमीटर प्रति लीटर) का कंबाइंड माइलेज देगी। 
विज्ञापन

7 of 16
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
2021 होंडा एचआर-वी का लुक कूपे कार की तरह का है। इसमें दिए गए नए फ्रंट ग्रिल, इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएलएस के साथ स्लीक एलईडी हेडलैंप, एग्रेसिव फ्रंट बंपर, चीसल्सड लुक वाला बोनट और स्पोर्टी फॉग लैंप असेंबली इसके लुक को काफी शानदार बनाते हैं। 

8 of 16
Honda HRV - फोटो : For Reference Only
इस एसयूवी के साइड प्रोफाइल को पीछे के दरवाजे के हैंडल के साथ एंगुलर सी-पिलर दिया गया है। इसके साथ ही इसे स्लोपिंग रूपलाइन, आकर्षक व्हील आर्च के साथ डुअल-टोन मशीन कट अलॉय व्हील्स, टर्न इंडिकेटर्स के साथ डुअल टोन ORVMs और साइड बॉडी क्लैडिंग के साथ सजाया गया है। 

9 of 16
Honda HRV - फोटो : For Reference Only
एसयूवी के पीछे वाले हिस्से में नए डिजाइन वाले एलईडी टेललैंप्स और अपडेटेड बंपर दिए गए हैं। 

10 of 16
Honda HRV - फोटो : For Reference Only
पिछले मॉडल की तुलना में, नई होंडा एचआर-वी 2021 बड़ी है और इसके केबिन में ज्यादा जगह मिलती है। 

11 of 16
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
नई 2021 होंडा एचआरवी केबिन के अंदर भी काफी अहम बदलाव देखने को मिलते हैं। 

12 of 16
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
2021 होंडा एचआर-वी में कई फीचर्स मिलते हैं। इसके कुछ अहम फीचर्स की बात करें तो इसमें एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। 

13 of 16
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
इसके अलावा 7-इंच टीएफटी, होंडा कनेक्ट, वायरलेस चार्जिंग, रियर एसी वेंट, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेशन के साथ लेदर सीट, रिमोट बूट ओपनिंग, हिल डिसेंट कंट्रोल, होंडा सेंसिंग टेक्नोलॉजी, एक्टिव कॉर्नरिंग लाइट, ब्लाइंड स्पॉट की जानकारी और भी बहुत कुछ मिलता है। 

14 of 16
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
नई होंडा एचआर-वी को 6 मोनोटोन पेंट स्कीम के साथ पेश किया जाएगा। इसमें प्रीमियम सनलाइट व्हाइट, प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, प्रीमियम क्रिस्टल रेड, क्रिस्टल ब्लैक पर्ल, सैंड खाकी पर्ल और मीटरॉयड ग्रे शामिल हैं। इसके साथ इस एसयूवी में 5 ड्यूल-टोन शेड्स भी मिलेंगे, जिसमें मिडनाइट ब्लू के साथ सिल्वर रूफ, खाकी पर्ल विद ब्लैक रूफ, ब्लैक विद सिल्वर रूफ, व्हाइट एंड ब्लैक रूफ और ग्रे विद ब्लैक रूफ शामिल हैं। 

15 of 16
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
हालांकि कार निर्माता ने अभी इसके भारत में लॉन्च की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के आखिर तक Honda HR-V एसयूवी भारत में आ जाएगी। 
विज्ञापन

16 of 16
Honda HRV - फोटो : For Reference Only
भारतीय बाजार में होंडा एचआर-वी एसयूवी का मुकाबला Kia Seltos (किआ सेल्टोस), Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) और जल्द लॉन्च होने वाली Volkswagen Taigun (फॉक्सवैगन ताइगुन) और Skoda Kushaq (स्कोडा कुशाक) जैसी कारों से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें