फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 Hyundai Verna की एडवांस बुकिंग शुरू, पढ़ें फीचर्स और लॉन्चिंग से जुड़ी जानकारियां

Sat, 14 Mar 2020 03:50 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
2020 Hyundai VERNA - फोटो : Hyundai
Hyundai मार्च के आखिर तक अपनी सी-सेगमेंट सेडान कार Hyundai Verna का नेक्स्ट जेनरेशन वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खास बात यह होगी कि ह्यूंदै अपनी इस कार में Bluelink कनेक्टिविटी फीचर दिया जाएगा। यह देश की पहली मिड साइड सेडान कार होगी, जो कनेक्टिंग फीचर के साथ लॉन्च होगी। वहीं कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Hyundai Verna Facelift 2020 - फोटो : Hyundai

25 हजार रुपये में बुकिंग

2020 Hyundai Verna की लॉन्चिंग इस साल मार्च के आखिर तक होनी है। कंपनी ने इसकी आधिकारिक तौर पर बुकिंम भी शुरू कर दी है। मात्र 25 हजार रुपये देकर इस कार की बुकिंग की जा सकती है। ह्यूंदै कनेक्टिविटी लाइनअप में यह कार ह्यूंदै वेन्यू, एलांट्रा और क्रंटा के बाद चौथी कार होगी। इस कार में भी नई क्रेटा जैसा अपग्रेडेड ब्लूलिंक फीचर मिलेगा, लेकिन उसमें वॉयस एक्टिवेटेड सनरूफ का फीचर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai Verna Facelift 2020 Blue Link - फोटो : Hyundai

ब्लू लिंक के फीचर

नई Verna facelift में लैंग्वेज बेस्ड वॉयस रिक्गनिशन फीचर दिया गया है, जो भारतीय अंग्रेजी को सपोर्ट करेगा। इसमें नेविगेशन, कॉल्स को मात्र कमांड देकर एक्सेस किया जा सकेगा। ग्राहक ब्लू लिंक के कनेक्टेड कार सर्विस का रिमोट से इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फीचर की खासियतें-
  • इंजन स्टार्ट/स्टॉप (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन)
  • क्लाइमेट कंट्रोल (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) 
  • डोर लॉक/अनलॉक 
  • व्हीकल के स्टेटस की जानकारी, जैसे- इंजन, HVAC, दरवाजे, टायर प्रेशर की जानकारी, फ्यूल के स्तर की जानकारी 
  • व्हीकल अलर्ट (जीयो फेंस, स्पीड, टाइम फेंस, वैलेट, व्हीकल स्टेटस और व्हीकल चोरी का अलर्ट) 
  • स्मार्ट वाच से भी मिलेगा नोटिफिकेशन 
Hello Blue Link (हेलो ब्लू लिंक) बोलकर कॉलिंग, मौसम की जानकारी, समय और तारीख, लाइव क्रिकेट स्कोर की जानकारी मिल जाएगी। 

4 of 5
2020 Hyundai Verna - फोटो : Hyundai

इंजन

Verna facelift 2020 में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर GDI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। कंपनी अपनी इस इंजन को पिछले साल लॉन्च की गई कार Venue (वेन्यू) में पहली बार दिया था। कंपनी ने इसी इंजन का इस्तेमाल Grand i10 Nios और Aura में भी किया है। Venue की तरह ही न्यू Verna में 7-स्पीड DCT (डुअल क्लच ट्रांसमिशन) मिलेगा। वहीं 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा।
 
नई Verna के इंजन के कुछ हिस्सों को कंपनी की सेकंड जेनरेशन Creta में भी लगाया गया है। ऐसे में कार के साथ 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल और 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दोनों इंजन विकल्पों के साथ स्टैंडर्ड होगा। वहीं पेट्रोल 6-स्पीड IVT (इंटेलिजेंट वैरिएबल ट्रांसमिशन) के साथ भी मिलेगा और डीजल में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Honda City 2020 RS - फोटो : Social Media

आने वाली है नई सिटी

वहीं नई वरना का मुकाबला होंडा सिटी से होगा। होंडा भी नई वरना की लॉन्चिंग की आहट को देखते हुए नई जेनरेशन की सिटी लॉन्च करने का एलान कर चुकी है। कंपनी इस कार को अगले महीने अप्रैल में करेगी। नेक्स्ट जेनरेशन होंडा सिटी में 1.5 लीटर DOHC VTEC पेट्रोल इंजन मिलेगा। इस इंजन को मॉडिफाई किया गया है। वहीं यह इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स भी मिलेगा। संभावना है कि इसमें माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें