कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने इस बारे में ट्वीट किया। शाहरुख ने लिखा किसभी फ्रेंचाइजी मालिक से मैदान के बाहर मिलना अद्भुत रहा। यह बैठक बीसीसीआई ने आईपीएल को लेकर रखी थी कि इसके स्थगित होने को लेकर हम क्या सोचते हैं। हमारे लिए दर्शकों, खिलाड़ियों, प्रबंधन और जिन शहरों में हम खेलेंगे वहां की सुरक्षा सबसे पहले मायने रखती है। हम स्वास्थ्य एजेंसियों और सरकार के सभी निर्देशों का पालन करेंगे।