ऑल न्यू Honda City (होंडा सिटी) की लॉन्चिंग से पहले इसकी सभी डिटेल्स सामने आ गई हैं। Honda Cars India (HCIL) (होंडा कार्स इंडिया) ने न्यू होंडा सिटी की जानकारी का खुलासा किया है। कंपनी नई होंडा सिटी को अगले महीने जुलाई में लॉन्च करने वाली है। सेडान कार सेगमेंट में यह होंडा की सबसे पॉपुलर और ज्यादा बिकने वाली कार है। होंडा सिटी न्यू जेनरेशन कार स्टाइल, परफॉर्मेंस, स्पेस, कम्फर्ट, कनेक्टिविटी और सेफ्टी से जुड़े हर मामलों में शानदार कार मानी जाती है।
विज्ञापन
2 of 7
2020 Honda City Rear
- फोटो : For Representation Only
होंडा सिटी के नए फीचर्स
ऑटो इंडस्ट्री में पहली बार और स्मार्ट डिवाइस इकोसिस्टम के बढ़ते इस्तेमाल के ट्रेंड को देखते हुए, होंडा सिटी Alexa remote capability (अलेक्सा रिमोट क्षमता) के साथ आने वाली भारत की पहली कनेक्टेड कार है। इस फीचर के जरिए ग्राहकों अपने घर में आराम से बैठकर अपनी कार के साथ कनेक्ट हो सकेंगे। इसके साथ ही नई सिटी में फुल LED हेडलैम्प, जेड-शेप्ड रैप-एराउंड LED टेल लैम्प, जी-मीटर के साथ 17.7 cm HD फुल कलर TFT मीटर, लेन-वॉच कैमरा, एगाइल हैंडलिंग असिस्ट (AHA) के साथ व्हीकल स्टैबिलिटी असिस्ट (VSA) जैसे कई फीचर्स हैं जो इस सेगमेंट में किसी कार में पहली बार दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Honda City
- फोटो : For Representation Only
इंजन और माइलेज
नई होंडा सिटी में नई BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें 1.5 लीटर i-VTEC DOHC पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 6600 rpm पर 121 PS का पावर और 4300 rpm पर 145 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह नई तकनीक VTC के साथ पेश किया गया है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7 स्पीड सीवीटी के साथ आता है। यह इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन में 17.8 किलोमीटर प्रति लीटर और CVT के साथ 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
जबकि डीजल वेरिएंट में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 1.5 लीटर i-DTEC डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 3600 rpm पर 100 PS का पावर और 1750 rpm पर 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। य़ह इंजन 24.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।
4 of 7
Honda City
- फोटो : For Representation Only
डिजाइन
न्यू जेनरेशन होंडा सिटी का डिजाइन और लुक पहले से काफी स्पोर्टी हो गया है। साथ ही नई सिटी पहले की तुलना में बड़ी है और इसका केबिन स्पेस ज्यादा है। अपने सेगमेंट में नई होंडा सिटी की लंबाई 4549 mm के साथ सबसे ज्यादा है और चौड़ाई 1748 मिमी है। कार को इसकी ASEAN N-CAP 5 स्टार रेटिंग समकक्ष बॉडी के साथ सबसे ज्यादा सुरक्षा देने के हिसाब से बनाया गया है।
इंटीरियर
कार के इंटीरियर को हाई कन्ट्रास्ट और हाई क्वालिटी के साथ तैयार किया गया है। कार को एक्सक्लूसिव लेदर अपहोल्स्ट्री और कंटेम्प्रेरी सीट डिजाइन, सॉफ्ट पैड के साथ सेंटर आर्मरेस्ट व डोर ट्रिम्स, बेहतर एयर फ्लो के साथ रियर एसी वेंटीलेशन और रियर सन शेड के साथ लग्जरी के लिए डिजाइन किया गया है। नई होंडा सिटी में बेस्ट-इन-क्लास नी-रूम और लेगरूम, बेहतर रियर सीट शॉल्डर रूम, बेहतर विजीबिलिटी और 506 लीटर के टॉप क्लास ट्रंक क्षमता दी गई है।
विज्ञापन
5 of 7
2020 honda city Interior
- फोटो : For Representation Only
फीचर्स
नई सिटी में होंडा के एक्टिव और पैसिव सुरक्षा टेक्नोलॉजी के तमाम फीचर्स दिए गए हैं। इस कार में अल्ट्रा हाई टेनसाइल स्ट्रेंथ स्टील फ्रेम के इस्तेमाल के साथ ACE (एडवांस्ड कम्पैटिबिलिटी इंजीनियरिंग) बॉडी, 6 एयरबैग सिस्टम, AHA (एजाइल हैंडलिंग असिस्ट) के साथ VHA (व्हीकल स्टैबिलिटी असिस्ट), HSA (हिल स्टार्ट असिस्ट), होंडा लेनवॉच कैमरा, टायर प्रेशर मॉनीटरिंग सिस्टम-डिफ्लेशन वार्निंग सिस्टम, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन) और ब्रेक असिस्ट के साथ ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), मल्टी-एंगल रियर कैमरा, हेडलाइट इंटीग्रेशन के साथ वेरीएबल इंटरमिटेंट वाइपर, पेडेस्ट्रियन इनजरी मिटीगेशन टेक्नोलॉजी, नेक-इम्पैक्ट इनजरी मिटीगेशन फ्रंट सीट हेड रिस्ट्रैंट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Honda City 2020 Rear
- फोटो : For Representation Only
मिलेगी न्यू टेक्नोलॉजी
नई सिटी कार में हाईटेक उपकरण मिलते हैं। इसमें 20.3 सेमी एडवांस्ड टचस्क्रीन डिस्प्ले ऑडियो, एंड्रॉयड ऑटो, एप्प्ल कारप्ले और वेबलिंक के साथ आसान स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वन-टच इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटो डिमिंग इनसाइड रियर व्यू मिरर, एम्बियंट लाइटिंग और एलईडी इंटीरियर लैम्प्स मिलते हैं। इसके साथ ही इस कार में एडवांस्ड स्मार्ट की सिस्टम जैसे वन-पुश स्टार्ट/स्टॉप इंजन, टच सेंसर-आधारित स्मार्ट कीलेस एक्सेस एंट्री, कीलेस रिलीज के साथ स्मार्ट इलेक्ट्रिकल ट्रंक लॉक, वॉकवे ऑटो लॉक, रिमोट इंजन स्टार्ट, ऑल ऑटो पावर विंडोज और सनरूफ कीलेस ऑपरेशन भी मिलते हैं।
Honda City 2020 RS
- फोटो : For Representation Only
मिलते हैं ये बेहद खास फीचर्स
ऑल-न्यू होंडा सिटी TCU (टेलीमैटिक्स कंट्रोल यूनिट) के साथ नेक्सट जेनरेश होंडा कनेक्ट टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसमें 32 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इसके जरिए कार की स्थिति, दूर स्थान से ही दरवाजे लॉक हैं या नहीं इसका पता लगाना, ऑटो क्रैश नोटिफिकेशन और आपातकालीन सहायता, चोरी होने पर वाहन की ट्रैकिंग, सिक्यूरिटी अलर्ट, जियो-फेंस अलर्ट जैसी कई तरह की जानकारी हासिल की जा सकती है।