फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Amaze 2021 : लॉन्चिंग से पहले होंडा ने शुरू की नई अमेज फेसलिफ्ट की प्री-बुकिंग, मिलेंगे दमदार फीचर्स

Wed, 04 Aug 2021 12:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Honda Amaze Facelift 2021 - फोटो : Honda Cars India
Honda Amaze facelift to launch on August 18 Booking Amount : देश में प्रीमियम कारों की प्रमुख निर्माता कंपनी Honda Cars India Limited (होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) 18 अगस्त को नई Honda Amaze (होंडा अमेज) को लॉन्च करेगी। नई अमेज स्टाइलिश नए लुक, आकर्षक एक्सटीरियर बदलावों और बेहतर इंटीरियर्स के साथ आएगी। कंपनी ने बुधवार से पूरे देश में सभी अधिकृत होंडा डीलरशिप पर नई कार के लिए प्री-बुकिंग शुरु कर दी है। नई अमेज को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 21,000 रुपये की बुकिंग राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहक 5,000 रुपये की राशि के साथ HCIL की वेबसाइट पर Honda from Home (होंडा फ्रॉम होम) प्लेटफॉर्म के जरिए भी अपने घर पर आराम से बैठकर कार को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

इस समय भारत में कॉम्पैक्ट सेडान होंडा अमेज की दूसरी पीढ़ी की कार की बिक्री होती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Maruti Suzuki Dzire (मारुति सुजुकी डिजायर), Hyundai Aura (ह्यूंदै ऑरा), Ford Aspire (फोर्ड एस्पायर), Volkswagen Ameo  (फॉक्सवैगन एमियो) जैसी कारों के साथ है। अपडेटेड अमेज के साथ, होंडा इस सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा वाले सेगमेंट में मुकाबले को और आगे ले जाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Honda Amaze Special Edition - फोटो : Honda Cars (For Reference Only)
सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल
अमेज होंडा का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है और भारत में इसके पास ग्राहकों का बड़ा आधार है। इस नए मॉडल की अवधारणा को भारतीय उपभोक्ताओं की लगातार विकसित हो रही जरूरतों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह एक समकालीन और प्रीमियम मॉडल है जो अपने बोल्ड डिजाइन, खूबसूरत इंटीरियर डिजाइन, शानदार ड्राइविंग परफॉर्मेंस, एडवांस्ड फीचर्स और सेफ्टी टेक्नोलॉजी के साथ 'वन क्लास एबव सेडान अनुभव' प्रदान करता है। होंडा अमेज में 1.5 लीटर i-DTEC डीजल इंजन और 1.2 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है। यह दोनों ईंधन विकल्पों में Manual और CVT वर्जन में उपलब्ध है। 
विज्ञापन

3 of 5
Honda Amaze Special Edition - फोटो : Honda Cars (For Reference Only)
नई डिजाइन
नई होंडा अमेज अपडेटेड एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ आएगी। जापानी कार ब्रांड ने हाल ही में इसकी टीजर तस्वीरें साझा की थी। इन तस्वीरों से पता चलता है कि नई कार में आउटगोइंग मॉडल के जैसा ही डिजाइन दिया गया है। हालांकि, फ्रंट और रियर बंपर नए लुक में नजर आएंगे। फ्रंट ग्रिल को भी नया स्टाइल मिलेगा। नई अमेज फेसलिफ्ट में नए अलॉय व्हील डिजाइन दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही इसमें एक अपडेटेड एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी टेललाइट भी होंगे। 

4 of 5
Honda Amaze - फोटो : For Reference Only
होगी ज्यादा प्रीमियम
नई अमेज के इंटीरियर की बात करें तो, यह अपडेटेड सीट्स और अपहोल्सट्री मैटेरियल के साथ आएगी। इसके अलावा, केबिन के अंदर कुछ एडिशनल फीचर्स मिलने की भी संभावना है। वाहन निर्माता का दावा है कि नई अमेज ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Honda Amaze - फोटो : For Reference Only
नई अमेज के लॉन्च के बारे में बताते हुए, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक, मार्केटिंग एंड सेल्स,  राजेश गोयल ने कहा, "2013 में अपनी शुरुआत के बाद से, होंडा अमेज ने 4.5 लाख से ज्यादा भारतीय ग्राहकों का दिल जीता है, जो इसे भारत की सबसे पसंदीदा फैमिली सेडान कार बनाता है। हम इस महीने नई अमेज के लॉन्च के साथ इस मॉडल की सफलता की कहानी में एक नया अध्याय जोड़ने के लिए बेहद उत्साहित हैं। नई अमेज अब पहले से ज्यादा प्रीमियम, स्टाइलिश और मॉडर्न रूप में मिलेगी। हम आगामी त्योहारी सीजन में पूरी तरह से ताजा लाइन-अप के साथ आ रहे हैं और हमें उम्मीद है कि हम इसके साथ बाजार में एक नया उत्साह पैदा करेंगे।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें