जुलाई के शुरू होते ही विभिन्न दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने स्कूटर और बाइक के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। Bajaj Auto (बजाज ऑटो) और KTM (केटीएम) जैसी कंपनियों के साथ ही दाम बढ़ाने वाली कंपनियों की लिस्ट में Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) (होंडा मोटरसाइकिल) भी शामिल है। यानी अब आपको भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटी Honda Activa (होंडा एक्टिवा) के साथ ही होंडा के अन्य स्कूटर और मोटरसाइकिलों को खरीदने के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ेंगा।
भारतीय स्कूटर बाजार में होंडा का दबदबा है। अगर आप होंडा एक्टिवा स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अब आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी और इसकी बढ़ी हुई कीमतें चुकानी होगी। इसके साथी ही होंडा ने अपने बाइक्स के कई मॉडल की कीमतों में भी इजाफा किया है। कंपनी ने Honda Unicorn, X-Blade, Shine, SP125, CD 110 ड्रीम और लिवो की कीमतें भी बढ़ाई हैं। होंडा के इन वाहनों की बढ़ी हुई कीमतें 1 जुलाई 2021 से लागू हो गई हैं। हालांकि, इन वाहनों की कीमत बढ़ाने के अलावा इनमें कोई मैकेनिकल या कॉस्मेटिक बदलाव नहीं किया गया है। यहां आपको बता रहे हैं कि वाहन निर्माता ने अपने किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ाई है।
विज्ञापन
2 of 8
Honda Activa 6G
- फोटो : For Reference Only
होंडा ने ग्राहकों को झटका देते हुए एक्टिवा सीरीज के सभी स्कूटर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने Honda Activa 6G (होंडा एक्टिवा 6जी) रेंज की कीमतों में 1,237 रुपये तक का इजाफा किया है। Honda Activa 6G STD पहले की तुलना में अब 1,237 रुपये महंगा हो गया है। कंपनी ने इसकी कीमत 67,843 रुपये बढ़ाकर 69,080 रुपये कर दी है। वहीं Honda Activa 6G DLX स्कूटी की कीमत में 1,236 रुपये का इजाफा कर दिया है। इसकी कीमत अब बढ़कर 70,825 रुपये हो गई, जो कि पहले 69,589 रुपये में आती थी।
विज्ञापन
3 of 8
Activa 6G 20th Year Anniversary Edition
- फोटो : Honda Motorcycle and Scooter India
वहीं, Activa 6G '20th Anniv Edition' STD के दाम में 1,237 रुपये का इजाफा हुआ है। पहले इसकी कीमत 69,343 रुपये थी, जो अब बढ़कर 70,580 रुपये हो गई है। जबकि Honda Activa 6G '20th Anniv Edition' DLX की कीमत में बढ़कर 72,325 रुपये हो गई है। Honda Activa 125 Drum वेरिएंट की दाम 693 रुपये बढ़ाए गए हैं। अब इसकी कीमत बढ़कर 71,674 रुपये हो गई है। वहीं Honda Activa 125 Drum Alloy वेरिएंट की कीमत में 964 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद इसकी नई कीमत 76,206 रुपये हो गई है।
4 of 8
Honda Shine
- फोटो : Honda Motorcycle and Scooter India
होंडा की बाइक्स भी हुईं महंगी
Honda ने भी अपनी दो कम्यूटर मोटरसाइकिल Shine (शाइन) और SP125 (एसपी125) की कीमत में बढ़ोतरी का एलान किया है। अब यह दोनों मोटरसाइकिलें 1,236 रुपये तक महंगी हो गईं हैं। होंडा शाइन के एंट्री लेवल ड्रम वेरिएंट की कीमत 74,240 रुपये हो गई है, जो कि पहले 73,004 रुपये थी। वहीं डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 79,036 रुपये हो गई है, जो कि पहले 77,800 रुपये थी। वहीं SP125 के ड्रम वेरिएंट की कीमत 78,453 रुपये हो गई है, जो कि पहले 77,217 रुपये थी। इसके अलावा डिस्क वेरिएंट की कीमत 82,748 रुपये हो गई है, जो कि पहले 81,512 रुपये थी।
विज्ञापन
5 of 8
Honda X blade
- फोटो : For Reference Only
इसके अलावा Honda Unicorn (यूनिकॉर्न) और Honda X-Blade (एक्स-ब्लेड) मॉडल्स की कीमत में 1,575 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी यूनिकॉर्न को सिर्फ एक वेरिएंट में पेश करती है, जबकि एक्स-ब्लेड दो वेरिएंट्स में आती है। Unicorn की कीमत 99,030 रुपये से बढ़कर 1,00,605 रुपये हो गई है। वहीं X-Blade के सिंगल डिस्क वेरिएंट की कीमत अब 112513 रुपये हो गई है, जो कि पहले 1,10,938 रुपये थी। डुअल डिस्क वेरिएंट की कीमत 1,16,903 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
6 of 8
Honda Hornet 2.0
- फोटो : Honda Motorcycle and Scooter India
होंडा ने Honda Hornet 2.0 (होंडा हॉर्नेट 2.0) की कीमत भी बढ़ा दी हैं। होंडा की यह बाइक स्टैंडर्ड और रेप्सॉल एडिशन में आती है। होंडा की इस बाइक के दोनों ही वेरियंट अब 1,574 रुपये महंगे हो गए हैं। स्टैंडर्ड वेरियंट की कीमत अब 1,32,856 रुपये हो गई है। जबकि रेप्सॉल एडिशन की कीमत 1,34,856 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
7 of 8
Honda CD 110 Dream DX
- फोटो : For Reference Only
Honda CD 110 Dream (होंडा सीडी 110 ड्रीम) और Honda Livo (होंडा लिवो) के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। होंडा की यह दोनों मोटरसाइकिलें 2 वेरिएंट्स में आती हैं। Honda CD 110 Dream के दोनों वेरिएंट 828 रुपये महंगे हो गए हैं। वहीं, Honda Livo के दोनों वेरिएंट्स की कीमत भी 827 रुपये बढ़ गई हैं। CD 110 Dream कैरियर की कीमत पहले 66,485 रुपये थी, जो कि अब बढ़कर 67,313 रुपये हो गई है।
वहीं, CD 110 Dream DLX करियर की कीमत अब 68,313 रुपये हो गई है। Honda Livo ड्रम CBS की कीमत पहले 71,182 रुपये थी, जो कि अब बढ़कर 72,009 रुपये हो गई है। वहीं, Livo डिस्क CBS की कीमत बढ़कर 76,209 रुपये हो गई है। यह हैदराबाद में एक्स-शोरूम कीमतें हैं।