फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero Super Splendor और Honda Unicorn में कौन है सबसे धाकड़ BS6 बाइक, जानें कीमत और खासियतें

Wed, 04 Mar 2020 01:08 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hero Super Splendor BS6 vs Honda Unicorn BS6 - फोटो : Amar Ujala
आज हम आपके लिए दो ऐसी पावरफुल और स्टाइलिश बाइक्स लेकर आए हैं, जिन्हें हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इन बाइक्स में Hero Super Splendor BS6 और Honda Unicorn BS6 शामिल हैं। Super Splendor BS6 में Hero का i3S सिस्टम दिया है, जिससे पहले के मुकाबले यह बाइक और भी ज्यादा माइलेज देती है। वहीं, Unicorn BS6 में भी अब पहले के मुकाबले ज्यादा माइलेज मिलता है। इसके अलावा नई Unicorn रफ्तार बढ़ाने पर पहले के मुकाबले कम वाइब्रेशन करती है। आज हम आपको इन दोनों ही बाइक्स के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

2 of 5
Hero Super Splendor BS6 - फोटो : Hero MotoCorp

इंजन

  • Hero Super Splendor BS6 में पावर के लिए BS6 कंप्लाइंट वाला 125 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, एयरकूल्ड इंजन दिया गया है। यह XSens तकनीक से लैस है। 
  • नई Honda Unicorn में BS6 कंप्लाइंट वाला 162.7 सीसी, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया है। यह फ्यूल इंजेक्शन और होंडा ईको टेक्नोलॉजी (HET) के साथ आता है। 

परफॉर्मेंस

  • Hero Super Splendor BS6 का इंजन 7500 आरपीएम पर 10.73 bhp की पावर और 6000 आरपीएम पर 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • Honda Unicorn BS6 का इंजन 7500 आरपीएम पर 12.73 bhp की पावर और 5000 आरपीएम पर 14 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

ट्रांसमिशन

  • Hero Super Splendor BS6 में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया है। 
  • Honda Unicorn BS6 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
विज्ञापन

3 of 5
Honda Unicorn BS6  - फोटो : Honda two wheelers

डायमेंशन 

  • Hero Super Splendor BS6 की लंबाई 2042 मिलीमीटर, चौड़ाई 740 मिलीमीटर और ऊंचाई 1102 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 180 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1273 मिलीमीटर है। इसकी सैडल ऊंचाई 799 मिलीमीटर है।
  • Honda Unicorn BS6 की लंबाई 2081 मिलीमीटर, चौड़ाई 756 मिलीमीटर और ऊंचाई 1103 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 187 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1335 मिलीमीटर है। इसकी सीट की लंबाई 715 और ऊंचाई 798 मिलीमीटर है।

फ्यूल टैंक

  • Hero Super Splendor BS6 में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।
  • Honda Unicorn BS6 में 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।

4 of 5
Honda Unicorn BS6 - फोटो : Honda two wheelers

सस्पेंशन

  • Hero Super Splendor BS6 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक हाईड्रॉलिक शॉक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में 5-स्टेप अडजेस्टेबल हाईड्रॉलिक शॉक अबजॉर्बर्स दिया है।
  • Honda Unicorn BS6 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में हाईड्रॉलिक टाइप (मोनोशॉक) यूनिट दी गई है।

ब्रेकिंग फीचर्स

  • Hero Super Splendor BS6 के फ्रंट में 240 मिमीलीटर डिस्क ब्रेक के साथ 130 मिलीमीटर का ड्रक ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया है।
  • Honda Unicorn BS6 के फ्रंट में 240 मिमीलीटर डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hero Super Splendor BS6 - फोटो : Hero MotoCorp

कीमत

  • BS6 Hero Super Splendor के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 67,300 रुपये है। वहीं, इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 70,800 रुपये है।
  • 2020 Honda Unicorn BS6 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 93,593 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें