new Splendor BS6
- फोटो : Amar ujala
जानकारी के लिए बता दें कि इस साल 10 जून को, हीरो मोटोकॉर्प ने घोषणा की थी कि इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) से स्प्लेंडर iSmart 110 को BS6 प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ था। जिसके बाद हीरो मोटोकॉर्प देश की पहली टू-व्हीलर कंपनी बन गई जिसे यह प्रमाणपत्र मिला। और अब तीन महीने बाद कंपनी ने BS6 स्प्लेंडर iSmart 110 को डीलरशिप पर भेजना शुरू कर दिया है। हालांकि, शुरू में भेजे गए इन मॉडल्स को ट्रेनिंग के लिए किया जाएगा। फिलहाल इस बाइक के लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई बयान नहीं दिया है। और ना ही इसकी बुकिंग शुरू हुई है।