फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में इन 12 SUV & Electric SUV का है बेसब्री से इंतजार, देखें कब होंगी लॉन्च

Thu, 24 Jan 2019 03:53 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
Upcoming suvs
आॅटो क्षेत्र में मानों इस समय एसयूवी की बाहर है, हाल ही में जहां कुछ कंपनियों ने इस सेगमेंट में अपनी कारें उतार दी हैं वहीं कुछ के लिए लोग अभी भी बेसब्री से इंजतार कर रहे हैं।आॅटो क्षेत्र में साल 2019 में करीब 112 गाड़ियां लॉन्च होंगी। जिनमें से 55 एसयूवी कारें होंगी। एक नजर 2019 मे लॉन्च होने वाली एसयूवी पर ।
विज्ञापन

Hyundai Carlino: May 2019

2 of 13
Hyundai Carlino
इस कार को 2016 ऑटो एक्सपो में पहली बार प्रदर्शित किया गया था। कार्लिनो को कई बार भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है। कहने की जरूरत नहीं है कि यह हुंडई का एक वैश्विक उत्पाद होगा और भारत में ब्रेज़्ज़ा, नेक्सॉन, ईकोस्पोर्ट और एक्सयूवी 300 को टक्कर देगा।  हुंडई कार्लिनो ग्रैंड आई 10 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसमें नए दंजन दिए जाने की उम्मीद है। इसके पेट्रोल यूनिट में 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड  इंजन दिया जाएगा। जिसमें 118 बीएचपी की पावर होगी, जबकि डीजल में 1.5-लीटर यूनिट मिलेगी, जिसमें 115 बीएचपी की शक्ति और 250 एनएम का टार्क होगा। हुंडई की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में एक आकर्षक डिजाइन होगा।
विज्ञापन

Mahindra XUV3OO: February 2019

3 of 13
Mahindra XUV300
महिंद्रा ने आधिकारिक तौर पर हालांकि XUV3OO का लुक एक टीजर के जरिए दिखा दिया है, लेकिन मूल्य को लेकर अभी भी संशय है। Ssangyong टिवोली के आधार पर बनी यह उप 4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी। इनमें ड्यूल डीआरएल अप फ्रंट, चार डिस्क ब्रेक, सात एयरबैग , डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ आदि फीचर्स शामिल हैं। एक्सयूवी 300 हर मायने में टिवोली से काफी बेहतर होगी है। महिंद्रा का दावा है कि यह इस सेगमेंट की सबसे अचछी कार होगी।  इस कार में 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। जो 120 बीएचपी की शक्ति और 300 एनएम का टार्क जनरेट करता है।

Mahindra TUV300:May 2019

4 of 13
Tuv 300
Mahindra TUV300 कॉम्पैक्ट SUV के फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग भी कर रही है। हालांकि इसके बारे में कोई जानकारी सामनें नहीं आई है। लेकिन टीयूवी में नए बंपर, डीआरएल, रियर लाइट्स को एलईडी सेट-अप आदि फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा कार में नई टच-स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को जोड़ा जा सकता है।
 
विज्ञापन

All-new Duster: By the End of 2019

5 of 13
Duster adventure
रेनो को भारत में अपनी कारों को बेचने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है, और कैप्चर की कम बिक्री देखते हुए कंपनी जल्द से जल्द नई डस्टर को उतारने पर विचार कर रही है।  डस्टर के नए संस्करण का केबिन बिल्कुल नया होगा। जो मौजूदा डस्टर के केबिन को देखते हुए जरूरी भी है। कार में अन्य फीचर्स भी जोड़ें जाएंगे।
विज्ञापन

Kia Tusker:May-July2019

6 of 13
Kia tusker
किआ मोटर्स अपनी शुरुआत कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ करेगी जो आंध्र प्रदेश में  बनाई जा रही है। इसके कॉन्सेप्ट मॉडल को कंपनी ने 2018 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था  10-15 लाख रुपए की कीमत के बीच किआ की  इस एसयूवी में पेट्रोल और डीजल दोनों ईंधन विकल्प मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

JeepTrailHawk: Mid 2019

7 of 13
Jeep compass trailhawk
अमेरिकन एसयूवी मेकर जीप जल्द भारत में अपनी कंपास ट्रेलहॉक एसयूवी लांच करने जा रही है। जो कि कंपास का टॉप मॉडल होगा। कंपनी पहले इस कार को अगले साल के शुरूआत में लांच करने जा रही थी। जिसे फिलहाल बीएस -6 इंजन मानको के तहत रोक दिया गया है। कुछ दिन पहले जीप ने कंपास ट्रेलहॉक एसयूवी का सड़क परीक्षण शुरू कर दिया है। जीप कंपास ट्रेलहॉक भारत में पहला जीप मॉडल होगा जो बीएस -6 इंजन के साथ आएगा। जीप कंपास ट्रेलहॉक में 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा जो 171 बीएचपी का पावर और 350 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 9 स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।

Ford endeavour: Starting 2019

8 of 13
नई फोर्ड एंडेवर - फोटो : Ford India
20 लाख की कीमत में बिकने वाली फोर्ड एंडेवर भारत की एक बेहतरीन एसयूवी है। जिसमें एक विशाल केबिन मिलता करता है, इसके अलावा यह टोयोटा की फॉर्च्यूनर से ज्यादा आरामदायक है। इस कार के नए संस्करण में कई बदलाव होले की उम्मीद है। इसमें Ford SYNC 3 कनेक्टिविटी के साथ नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।

Tata H7X: By the End of 2019

9 of 13
7-seater tata harrier
Tata H7X को कई बार भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टाटा की यह कार 7-सीटर SUV होगी। जो टाटा हैरियर का 7 सीटर संस्करण होगा। यह कार हैरियर की तरह ही Omega Arc प्लैटफॉर्म पर बनाई गई है, जो फैमिली कार सेगमेंट से अलग जगह बनाएगी। कार को लेकर फिलहाल कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन खबरें आ रही हैं कि यह महिंद्रा एक्सयूवी को चुनौती देगी। इसकी कीमत 15-20 लाख रुपए तक हो सकती है। इस कार को 2019 के अंत तक  लॉन्च किया जाएगा। 

Hyundai Tucson : Mid 2019

10 of 13
Hyundai tuscon
हुंडई टक्सन को पहली बार न्यूयॉर्क मोटर शो में प्रदर्शित किया गया। कार में नई कैस्केडिंग ट्रेपेज़ॉइडल ग्रिल मिलेंगी। जो हुंडई के सभी मॉडल्स में देखने को मिलती हैं इसमें शार्प हेडलाइट्स हैं जो एल-आकार की एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट से लैस हैं। इसके अलावा कार में फॉग लैंप हाउसिंग के साथ-साथ पूरा बम्पर नया दिया गया है। कार में अंदर भी सेंटर कंसोल में फ्लोटिंग से लेकर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ बहुत सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। 

MG Hector: Mid of 2019

11 of 13
MG motors
भारतीय आॅटो मोबाइल जगत में लगातार बढ़ती संभावनाएं देखकर MG मोटर्स जल्द भारत में अपनी पहली एसयूवी लांच करने जा रही है। हालांकि इस कार को कई भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। कार में कुछ ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार होंगे। इस कार को जून 2019 में लांच किया जा सकता है। नई एसयूवी बाउजुन 530 की री-बैजिंग वर्ज़न होगी। एमजी एसयूवी में इन-बिल्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जाएगी। कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम द्वारा नेविगेशन और ऑनलाइन शॉपिंग भी की जा सकेगी।

Hyundai kona: July-September 2019

12 of 13
hyundai electric car kona
हुंडई ने अपनी कोना इलेक्ट्रिक कार को 2018 आॅटो एक्सपो में पेश किया था। जिसके बाद से ही इसके लांच होने के कयासे लगाये जा रहे थे। भारत में मारुति सुजुकी कि कारो के बाद हुंडई की कारे काफी लोकप्रिय हैं। ये दोनो कंपनियां अभी तक सिर्फ हाइब्रिड कारें ही मार्केट में बेच रही थी। लेकिन कोना कार हुंडई की यह कार पहली इलेक्ट्रिक कार होगी।

जो कि एक बार चार्ज करने पर 384 किमी तक का सफर तय करेगी। हालांकि यह कार पूरी तरह से स्वदेशी नहीं होगी। इस कार के पार्ट को इंपोर्ट कर हुुडई के तमिलनाडू प्लांट से बेचा जाएगा। देश में ही असेंबल होकर बेचने के कारण कार की कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं होगी। कार में फास्ट चार्जिंग का भी विकल्प कंपनी द्वारा दिया जा सकता है। जिसमें इसे 1 घंटे से भी कम में चार्ज किया जा सकेगा।
विज्ञापन

Mahindra Kuv100:Mid of 2019

13 of 13
Mahindra KUV100 Nxt
महिंद्रा ने 2018 ऑटो एक्सपो में KUV100 के इलेक्ट्रिक संस्करण को पेश किया था कंपनी ने सबसे पहले Marazzo के नामकरण के दौरान इस कार की घोषणा की थी।कंपनी के अधिकारियों ने पुष्टि की 2019 की दूसरी छमाही में एक इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें