फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद कौन है देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर, पढ़ें टॉप-10 लिस्ट

Sun, 27 Sep 2020 06:08 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक - फोटो : TVS
अगर आप एक नया स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। क्योंकि आज हम आपको उन 10 स्कूटरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लॉकडाउन के बाद जून से अगस्त 2020 तक में सबसे ज्यादा खरीदा गया। यहां हम मई महीने को शामिल नहीं कर रहे हैं, क्योंकि इस महीने देश के ज्यादा तर डीलरशिप और प्रोडक्शन बंद थे। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक - फोटो : social media

नंबर 1

  • अगस्त 2020: Honda Activa के 1,93,607 स्कूटरों की भारत में बिक्री हुई।
  • जुलाई 2020: Honda Activa के 1,18,859 स्कूटरों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। 
  • जून 2020: Honda Activa के 1,21,668 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। 
लॉकडाउन के बाद से Honda Activa लगातार तीसरे महीने भी देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा।


नंबर 2

  • अगस्त 2020: भारतीय बाजार में TVS Jupiter के 52,378 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • जुलाई 2020: घरेलू बाजार में TVS Jupiter के 48,995 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
  • जून 2020: TVS Jupiter के घरेलू बाजार में 37,831 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
लॉकडाउन के बाद से TVS Jupiter की बिक्री बढ़ी है। लॉकडाउन के बाद से यह लगातार तीसरे महीने भी देश का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा।


नंबर 3

  • अगस्त 2020: Honda Dio के 42,957 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई
  • जुलाई 2020: भारतीय बाजार में Honda की Dio के 37,233 स्कूटरों को ग्राहकों ने खरीदा।
  • जून 2020: TVS Ntorq के 18,680 यूनिट्स की बिक्री हुई।
जुलाई के बाद अगस्त महीने में भी Honda Dio देश का तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala

नंबर 4

  • अगस्त 2020: Suzuki Access के 41,484 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। 
  • जुलाई 2020: Suzuki Access के 23,171 स्कूटरों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
  • जून 2020: Suzuki Access के 15,540 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। 
लॉकडाउन के बाद से Suzuki Access लगातार तीसरे महीने भी देश का चौथा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा।
 

नंबर 5

  • अगस्त 2020: TVS Ntorq के 19,918 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
  • जुलाई 2020: TVS Ntorq के 16,404 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। 
  • जून 2020: Hero Pleasure के भारतीय बाजार में 15,012 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
जुलाई के बाद अगस्त महीने में भी TVS Ntorq  देश का पांचवा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा।


नंबर 6

  • अगस्त 2020: Hero Pleasure के 16,935 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • जुलाई 2020: Hero Pleasure को 16,290 भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
  • जून 2020: Honda Dio के 12,883 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
जुलाई के बाद अगस्त महीने में भी Hero Pleasure देश का छठा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा।

4 of 5
सांकेतिक - फोटो : Yamaha Motor

नंबर 7

  • अगस्त 2020: Yamaha Fascino के 15,620 यूनिट्स बिके।
  • जुलाई 2020: Hero Destni 125 के 13,184 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • जून 2020: Hero Destni 125 के 12,475 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।


नंबर 8

  • अगस्त 2020: Yamaha Ray के 15,620 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • जुलाई 2020: Yamaha Ray के 12,032 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • जून 2020: TVS Pep Plus के 8,291 यूनिट्स की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक

नंबर 9

  • अगस्त 2020: Hero Destni 125 के 13,609 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • जुलाई 2020: Yamaha Fascino के 11,584 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • जून 2020: Yamaha Ray के 7,832 यूनिट्स की बिक्री हुई।
 

नंबर 10

  • अगस्त 2020: Honda Grazia के 12,588 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • जुलाई 2020: TVS की लोकप्रिय स्कूटर Pep Plus के 10,210 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • जून 2020: Yamaha Fascino के 7,116 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें