फ्रांस की प्रमुख कार निर्माता Renault (रेनो) ने सोमवार को एलान किया कि उसने देश में धनतेरस और दिवाली के मौके पर 3,000 से ज्यादा कारों की डिलीवरी की। सेमीकंडक्टर संकट की चल रही वैश्विक कमी के बावजूद कंपनी अपनी मजबूत उत्पाद-आक्रामक रणनीति की बदौलत रिकॉर्ड डिलीवरी पूरी करने में कामयाब रही। रेनो भारत में अपने परिचालन के 10वें वर्ष में है। कार निर्माता ने ग्राहकों को Renault Kiger सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, Renault Triber और Renault Kwid जैसे मॉडल डिलीवर किए।
इनमें से मैनुअल ट्रांसमिशन की तुलना में AMT और CVT वेरिएंट्स ग्राहकों के बीच ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। रेनो इंडिया ऑपरेशंस के कंट्री सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर वेंकटराम मामिलपल्ले ने कहा, "हम इस साल आगे भी अपनी बिक्री की रफ्तार को बनाए रखने की उम्मीद करते हैं और रेनो परिवार में और अधिक ग्राहकों का स्वागत करने के लिए तत्पर हैं।"
विज्ञापन
2 of 7
Renault Kiger
- फोटो : Renault
Renault Kiger लेटेस्ट कार
Renault Kiger कंपनी का लेटेस्ट उत्पाद है। कार निर्माता ने रेनो काइगर को देश में इस साल फरवरी में लॉन्च किया था। कंपनी इस एसयूवी की देश में पांच ट्रिम्स - RXE, RXL, RXT, RXZ और RXT(O) में बिक्री करती है। Kiger दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। एक विकल्प है - 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन, जो 100 PS का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, दूसरा विकल्प है - 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन जो 72 PS का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
3 of 7
Renault Kiger
- फोटो : Renault
ट्रांसमिशन
रेनो काइगर एसयूवी के 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। जबकि 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एक्स-ट्रॉनिक सीवीटी गियरबॉक्स मिलता है। RXT (O) वेरिएंट, जिसे अगस्त में ब्रांड के 10 साल के जश्न के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया था, मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आता है।
4 of 7
Renault Kiger
- फोटो : Renault
'सबसे ज्यादा माइलेज'
काइगर ने हाल ही में 20.5 किमी प्रति लीटर का एआरएआई-प्रमाणित माइलेज हासिल किया है, जिससे यह इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार बन गई है। रेनो का दावा है कि काइगर पर माइलेज के आंकड़े भी तीन ड्राइव मोड - इको, नॉर्मल और स्पोर्ट की वजह से हासिल किए गए हैं। Kiger SUV को इस साल की शुरुआत में भारत में 5.45 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस समय इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.64 लाख रुपये से शुरू होती है। अपने आकर्षक लुक, स्पोर्टी डिजाइन और काफी किफायती एसयूवी होने के कारण काइगर भारतीय कार बाजार में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
5 of 7
Renault Kiger
- फोटो : Renault
इंटीरियर और फीचर्स
Kiger के इंटीरियर की बात करें तो कार का केबिन काफी आकर्षक है। कार के अंदर वायरलेस स्मार्टफोन रेप्लिकेशन, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, पीएम 2.5 क्लीन एयर फिल्टर, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 20.32 सेमी फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लोटिंग रूफटॉप, ARKAMYS 3डी साउंड सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन यानी कीलेस एक्सेस, वॉइस रिकग्निशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Renault Kiger
- फोटो : Renault
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो नई एसयूवी Kiger में डुअल फ्रंट एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), ईबीडी (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन), रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, सराउंड व्यू मिरर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Kwid MY21 की लॉन्च
भारत में अपनी 10वीं वर्षगांठ के जश्न के हिस्से के रूप में, रेनो ने सितंबर में ऑल-न्यू Kwid MY21 भी लॉन्च की। नया मॉडल छोटे और किफायती यात्री वाहन के सुरक्षा को और बढ़ाता है। रेनो न सिर्फ मेट्रो शहरों में बल्कि ग्रामीण बाजारों में भी देश में अपने नेटवर्क की पहुंच बढ़ाने पर काम कर रही है। इस समय कंपनी के देश भर में 250 से अधिक वर्कशॉप ऑन व्हील्स सहित 500 से अधिक बिक्री और 530 सर्विस टचप्वाइंट हैं।