फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी हुई कारें: इस साल में दूसरी बार Ford ने बढ़ाए अपनी गाड़ियों के दाम, जानें कीमतों में कितनी हुई बढ़ोतरी

Sat, 24 Apr 2021 12:31 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ford ecosport - फोटो : For Refernce Only
मारुति सुजुकी, निसान, टोयोटा, रेनो और ह्यूंदै के बाद इस सूची में अब फोर्ड इंडिया भी शामिल हो गई है। बाकी कार कंपनियों की तरह फोर्ड ने भी अप्रैल में अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं। फोर्ड अपने पूरे पोर्टफोलियों के दामों में बढ़ोतरी की है। सबसे ज्यादा दाम फोर्ड की फ्लैगशिप एसयूवी इंडीवर और सबसे कम दाम एस्पायर के बढ़े हैं। कंपनी इससे पहले इस साल जनवरी में भी कीमतें बढ़ा चुकी है।
विज्ञापन

2 of 5
Ford EcoSport SE - फोटो : Ford

फोर्ड इकोस्पोर्ट

बात करते हैं सबकॉम्पैक्ट एसयूवी फोर्ड इकोस्पोर्ट की। कंपनी ने हाल ही में इसका SE वैरिएंट लॉन्च किया था। कंपनी ने Titanium डीजल वैरिएंट को छोड़ कर सभी ट्रिम्स के दामों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने इनकी कीमतों में 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। नई फोर्ड इकोस्पोर्ट पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत 8.19 लाख रुपये और डीजल इकोस्पोर्ट की एक्स-शोरूम कीमत 8.89 लाख रुपये से शेरू होगी।
विज्ञापन

3 of 5
Ford Figo - फोटो : for Reference Only

फोर्ड फिगो/फ्रीस्टाइल

वहीं हैचबैक फिगो और फ्रीस्टाइल के दामों में 18 हजार तक की बढ़ोतरी की है। यह दाम सभी वैरिएंट्स में बढ़ाए गए हैं। दोनों ही मॉडल्स में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 95बीएचपी/119एनएम और 99बीएचपी/215एनएम का पीक टॉर्क देता है। दोनों ही गाड़ियां 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती हैं, इनमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स नहीं मिलता है। फोर्ड फिगो के शुरुआती पेट्रोल वैरिएंट Ambiente की एक्स-शोरूम कीमत 5.82 लाख रुपये और डीजल Titanium की कीमत 7.92 लाख रुपये होगी। जबकि फ्रीस्टाइल के शुरुआती टाइटेनियम वैरिएंट पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत 7.27 लाख रुपये और डीजल टाइटेनियम वैरिएंट की कीमत 8.37 लाख रुपये होगी।

4 of 5
Ford Endeavour Sport Edition - फोटो : Ford (For Reference Only)

फोर्ड इंडीवर

वहीं कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी फोर्ड इंडीवर के दामों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। Titanium+ 4x2 AT के दामों में 70 हजार रुपये और Titanium+ 4x4 AT और Sport 4x4 AT के दामों में 80 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने इसके बेस Titanium ट्रिम के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इंडीवर में 2.0 लीटर डीजल इंजन आता है, जो 168 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसके सभी वैरिएंट्स में 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। अब फोर्ड इंडीवर (Titanium 4x2) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 29.99 लाख रुपये से 36.25 लाख रुपये (Sport 4x4) तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ford Aspire - फोटो : for Reference Only

फोर्ड एस्पायर

वहीं फोर्ड की सबकॉम्पैक्ट सेडान कार फोर्ड एस्पायर टाइटेनियम और टाइटेनियम प्लस दो ट्रिम्स में आती है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमतों में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। फोर्ड एस्पायर डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन में आती है। वहीं दाम बढ़ने के बाद टाइटेनियम पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत 7.27 लाख रुपये और टाइटेनियम प्लस पेट्रोल की कीमत 7.62 लाख रुपये हो गई है। वहीं डीजल वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 8.37 लाख रुपये और 8.72 लाख रुपये होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें