फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 Force Gurkha: कंपनी ने पहली बार बताई नई एसयूवी की लॉन्चिंग टाइमलाइन, ऑफ-रोडर Mahindra Thar को देगी टक्कर

Fri, 18 Jun 2021 04:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Force Gurkha Auto Expo - फोटो : For Representation Only
Force Motors (फोर्स मोटर्स) ने अपनी न्यू जेनरेशन ऑफ-रोडर एसयूवी Gurkha (गुरखा) की लॉन्च टाइमलाइन पर पहली बार सबसे स्पष्ट खुलासा किया है। हाल ही में Force Gurkha एसयूवी की नई पीढ़ी के मॉडल की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं। जिसके बाद कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए आधिकारिक तौर पर एलान किया कि नई Force Gurkha जल्द ही बिक्री के लिए लॉन्च की जाएगी। हालांकि अब कार निर्माता ने अपनी इस एसयूवी की लॉन्चिंग को लेकर पुष्टि की है कि Force Gurkha एसयूवी इस साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च होने जा रही है, यानी जुलाई और सितंबर के बीच किसी भी समय। फेस्टिव सीजन से पहले फोर्स गुरखा एसयूवी के लॉन्च का मतलब होगा कि पिछले साल लॉन्च होने के बाद न्यू जेनरेशन महिंद्रा थार एसयूवी को भारतीय बाजार में अपना पहला असली प्रतिद्वंद्वी मिलेगा। 

फोर्स मोटर्स ने पिछले साल फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो 2020 में नई Gurkha बीएस-6 को शोकेस किया था। तब से एडवेंचर ड्राइविंग के दीवानों को इस ऑफ-रोडर एसयूवी का इंतजार है। कोरोना महामारी के कारण कंपनी को नई गुरखा एसयूवी की लॉन्चिंग की तारीख को आगे बढ़ाना पड़ा। महिंद्रा थार भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर है। इसको टक्कर देने के लिए कंपनी ने नई गुरखा एसयूवी के लुक और डिजाइन में बहुत सारे बदलाव किए हैं। इन कॉस्मेटिक बदलावों की वजह से मौजूदा मॉडल की तुलना में गुरखा का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल ज्यादा बेहतर हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Force Gurkha Auto Expo - फोटो : For Representation Only
दमदार इंजन वाली ऑफ-रोडर
नई फोर्स गुरखा बीएस6 एसयूवी में 2.6 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 89 bhp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। एडवेंचर के शौकीनों को उत्साहित करने के लिए इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलेगा। एसयूवी के खास हाईलाइट्स में से एक में इसका इंडीपेंडेंट फ्रंट सस्पेंशन और पीछे की तरफ एक रिजिड एक्सल शामिल है। यह एसयूवी एक दमदार ऑफ-रोडर होगी और इसमें 4x4 सिस्टम के साथ ऑफरोडिंग टायर मिलेंगे जो किसी भी मुश्किल रास्तों पर सरपट दौड़ सकती है।  
 
विज्ञापन

3 of 5
2021 Force Gurkha - फोटो : Facebook/VikramKanwar
शानदार है लुक 
Force Gurkha सेकंड जेनरेशन मॉडल एसयूवी नई तस्वीरों में भी वैसी ही लग रही है जैसा इसे ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया गया था। Force Gurkha की लेटेस्ट तस्वीर में जो मॉडल दिखाई दे रहा है उसमें ऑटो एक्सपो में पेश किए गए वर्जन जैसे ही डिजाइन और स्टाइलिंग देखने को मिली है। इसमें ऑटो एक्सपो में पेश की गई गुरखा के जैसी ही फेंडर-माउंटेड इंडिकेटर्स, सर्कुलर LED डीआरएल, सिंगल स्लैट ग्रिल, स्नोर्कल, फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स के साथ-साथ रूफ-माउंटेड लगेज कैरियर दिया गया है। नई Gurkha बीएस6 एसयूवी में नए हेडलैंप के साथ सर्कूलर डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ सिंगल स्लॉट ग्रिल के बीच में कंपनी का बड़ा लोगो दिया गया है। इसके साथ ही एसयूवी में आकर्षक फॉग लाइट्स के साथ रूफ कैरियर, व्हील क्लैडिंग और ब्लैक ORVM (आउट साइड रियर व्यू मिरर) मिलता है जो इसे पहले के मुकाबले और शानदार लुक देते हैं। 

4 of 5
2021 Force Gurkha - फोटो : Facebook/VikramKanwar
दमदार फीचर्स 
लीक हुई तस्वीरों में गुरखा एसयूवी ऑरेंज कलर में नजर आ रही है। कंपनी ने इसे ऑटो एक्सपो में भी इसी रंग में पेश किया था। कंपनी ने इसमें डबल हाइड्रोलिक स्प्रिंग क्वॉइल सस्पेंशन और 17 इंच के ट्यूबलैस टायर दिए हैं। इन्हें देखने में लगता है जैसे ये किसी बड़े ट्रक के टायर हों। कार के चारों ओर ऑफ रोड क्लैंडिंग मिलती है। कार में नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, दो एयरबैग, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, पावर विंडो डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप जैसे फीचर्स मिलंगे। वहीं इसमें मैनुअल लॉकिंग डिफ्रेंशियल के साथ नई चैसिस भी मिलेगी। बता दें कि ऑटो एक्सपो में जो एसयूवी पेश की गई थी वह स्टैंडर्ड फोर्स Gurkha का कस्टमाइज्ड वर्जन है। 

सेफ्टी फीचर्स 
इस एसयूवी में सेफ्टी फीचर्स के लिहाज से कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इस एसयूवी में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), डुअल एयरबैग, पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2021 Force Gurkha - फोटो : Facebook/VikramKanwar
कीमत और मुकाबला
महिंद्रा अपनी न्य-जेनरेशन थार को एक रोड-फ्रेंडली व्हीकल के तौर में पेश करती है, जो खरीदारों के एक बड़े वर्ग को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि नई थार से मुकाबला करने के लिए नई गुरखा क्या रणनीति अपनाएगी। दोनों एसयूवी एक जैसे पसंद रखने वाले खरीदारों को लक्षित करते हैं। गुरखा को खास तौर पर हार्डकोर एडवेंचर की चाहत रखने वाले ड्राइवर पसंद करते हैं, जबकि थार खरीदारों के एक व्यापक और मिले-जुले वर्ग को अपील करता है। जब मारुति सुजुकी अपनी जिम्नी एसयूवी लॉन्च करेगी, तो इस सेगमेंट में तीन-तरफा प्रतिद्वंद्विता भी देखी जा सकती है। हालांकि, मारुति सुजुकी जिम्नी अगले साल से पहले नहीं लॉन्च होगी। नई गुरखा की लॉन्चिंग के समय ही इसकी कीमत का एलान किया जाएगा। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी नई Gurkha बीएस6 एसयूवी को 10 से 15 लाख रुपये के बीच में लॉन्च कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें