फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनाएं ये 5 आसान तरीके और 10 फीसदी तक बढ़ाएं अपनी कार का माइलेज, तुरंत दिखेगा असर

Thu, 03 Dec 2020 12:32 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक - फोटो : Pixabay
अगर आपकी कार पेट्रोल या डीजल की अचानक से ज्यादा खपत करने लगी है, तो आपको अपनी कार को नहीं बल्कि आदत बदलने की जरूरत है। आज हम आपको उन 5 तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप कार की माइलेज को 5 से 10 फीसद तक बढ़ा सकते हैं। तो डालते हैं एक नजर...
विज्ञापन

एयर फिल्टर

2 of 6
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
कार का एयर फिल्टर जाम होने पर इसका सीधा असर कार की माइलेज पर पड़ता है। दरअसल इंजन के एयर फिल्टर में अक्सर गंदगी, धूल या मिट्टी के कण जम जाते हैं, जिससे यह जाम हो जाता है। इससे कार की इंजन पर असर पड़ता है, जिससे ईंधन की खपत बढ़ जाती है। इसलिए हर अंतराल पर कार का एयर फिल्टर को चेक कराना जरूरी होता है।
 
विज्ञापन

टायर प्रेशर

3 of 6
सांकेतिक - फोटो : Mercedes
हर छोटे अंतराल पर चेक कराते रहें कि टायर में हवा का प्रेशर कितना है। क्योंकि अगर आप कम हवा पर कार को चलाएंगे, तो इसका सीधा असर कार की माइलेज पर पड़ेगा। अगर आप अपनी कार के टायरों में बैलेंस हवा रखते हैं, तो आप करीब 3 फीसद तक माइलेज को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा नार्मल हवा के मुकाबले अपनी कार के टायरों में Nitrogen हवा को भरवाएं।

जल्दी-जल्दी ब्रेक घटाएगी माइलेज

4 of 6
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
जल्दी-जल्दी ब्रेक लगाने पर कार का माइलेज प्रभावित होता है। इसलिए हाइवे की तुलना में शहरों में आपकी कार कम माइलेज देती है। दरअसल अक्सर ट्रैफिक जाम या रेड लाइट पर जल्दबाजी के चक्कर में लोग तेज एक्सीलेटर का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें बार-बार ब्रेक लगाना पड़ता है। इससे कार ईंधन की ज्यादा खपत करती है, जिससे माइलेज घट जाता है।
विज्ञापन

औरत स्पीड पर चलाएं कार

5 of 6
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
आसान भाषा में समझें तो, आप जितनी तेज कार चलाएंगे उतना ही कार इंजन की ज्यादा खपत करेगी। इससे कम माइलेज मिलेगा। इसके अलावा 10 kmph की रफ्तार से धीमे चलने पर भी कार ईंधन की ज्यादा खपत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सर्विस

6 of 6
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
कार को हर अंतराल पर सर्विस कराएं। इसके सभी पार्ट्स और इंजन अच्छे से काम करते हैं। सर्विस में देरी से कार की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है, जिससे कार का माइलेज प्रभावित होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें