फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: अगर आपके पास है इन कंपनियों की कार या बाइक, तो 31 जुलाई तक करा सकेंगे फ्री सर्विस, देखें लिस्ट

Thu, 27 May 2021 01:18 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 16
Car Servicing - फोटो : BMW
महामारी के चलते देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगा है। ऐसे में कई ग्राहक अपनी गाड़ियों की सर्विस नहीं करा पा रहे हैं। इनमें कई ग्राहक ऐसे भी हैं जिनकी गाड़ियों की वारंटी खत्म होने वाली है। जिसे देखते हुए कई ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियों ने कारों और दोपहिया वाहनों की वारंटी बढ़ाने का फैसला किया है। इनमें से कई कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने एक महीना को कुछ कंपनियों ने तीन महीने का एक्सटेंशन दिया है। जानते हैं कौन सी कंपनी कितना दे रही है एक्सटेंशन...

 
विज्ञापन

2 of 16
Tata motors best ever car discount - फोटो : Social

टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स ने एलान किया है कि जिन ग्राहकों की फ्री सर्विस और वारंटी एक अप्रैल से 31 मई के बीच होनी थी, वे अब 30 जून तक सर्विस करा सकेंगे। टाटा पहली कंपनी है जिसने ये ऑफर सबसे पहले दिया था।

 
विज्ञापन

3 of 16
Maruti suzuki Vitara brezza Icoty 2017 - फोटो : Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी  

मारुति ने भी कुछ ऐसा ही एलान अपने ग्राहकों के लिए किया है। मारुति ने ये सुविधा उन ग्राहकों को दी है, फ्री सर्विस और वारंटी या एक्सटेंडेड वारंटी 15 मार्च से 31 मई के बीच खत्म हो रही थी। एक्सटेंडेड वारंटी और फ्री सर्विस को अब बढ़ा कर 30 जून कर दिया गया है।

 

4 of 16
Renault Kiger - फोटो : For Refernce Only

रेनो

रेनो इंडिया ने भी वारंटी और फ्री सर्विस शेड्यूल को बढ़ाया है। वे ग्राहक जिनकी गाड़ियों की फ्री सर्विस और वारंटी 01 अप्रैल से 31 मई को खत्म हो रही थी, वे 31 जुलाई 2021 तक इसका फायदा उठा सकेंगे। वहीं रेनो इंडिया किसी भी आपातकालीन स्थिति में 24x7 रोडसाइड असिस्टेंस  सुविधा अपने ग्राहकों को देती रहेगी।

 
विज्ञापन

5 of 16
MG Motor Logo - फोटो : MG Motor

एमजी मोटर

एमजी मोटर इन दिनों अपने ग्राहकों के लिए काफी कुछ कर रही है। एमजी मोटर इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एमजी हेल्थलाइन शुरू की है, जहां वह ग्राहकों को मुफ्त मेडिकल सलाह देगी। इसके अलावा जिन ग्राहकों की गाड़ियों की सर्विस अप्रैल से मई के बीच होनी थी, वे अब 31 जुलाई तक सर्विस करा सकेंगे।

 
विज्ञापन

6 of 16
Hyundai Santro - फोटो : Hyundai

ह्यूंदै

ह्यूंदै मोटर इंडिया ने भी एक्सटेंडेड वारंटी, वारंटी और फ्री सर्विस की सुविधा बढ़ाने का एलान किया है। कंपनी का कहना है कि जो ग्राहक लॉकडाउन के चलते अपनी सर्विस नहीं करवा पाए हैं, वे दो महीने बाद तक फ्री सर्विस, वारंटी और एक्सटेंडेड वारंटी का फायदा सकते है। वहीं कंपनी किसी भी आपातकालीन स्थिति में 24x7 रोडसाइड असिस्टेंस  सुविधा अपने ग्राहकों को देती रहेगी।  

 
विज्ञापन

7 of 16
Audi A4 - फोटो : Audi India

ऑडी

लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने भी स्टैंडर्ड वारंटी, एक्सटेंडेड वारंटी और फ्री सर्विस प्लांस को बढ़ाने का फैसला किया है। जिन ग्राहकों की गाड़ियों की सर्विस अप्रैल, मई और जून में समाप्त हो रही है वे 30 जून तक सर्विस करवा सकते हैं।

 

8 of 16
2021 Volkswagen Taigun - फोटो : Volkswagen

फॉक्सवैगन

कुछ ऐसा ही एलान फॉक्सवैगन ने भी किया है। जो ग्राहक लॉकडाउन के चलते एक अप्रैल से 31 मई तक कार सर्विस नहीं करा पाए, वे 30 जून तक करा सकेंगे। वहीं कार की वारंटी भी 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इसके अलावा रोड साइड असिस्टेंस, एक्सटेंडेड वारंटी और सर्विस वेल्यू पैकेज की वैधता भी 30 जून तक बढ़ा दी गई है।

 

9 of 16
मर्सिडीज-बेंज एस क्लास मैस्ट्रो संस्करण - फोटो : MercedesBenzInd

मर्सिडीज बेंज

जिन ग्राहकों की गाड़ियों की स्टैंडर्ड वारंटी 15 अप्रैल से 31 मई तक होनी थी, उसे 30 जून तक बढ़ाया गया है। वहीं जिनकी गाड़ियों की सालाना सर्विस 15 अप्रैल से 31 मई तक होनी थी, उन्हें भी 30 जून तक का मौका दिया गया है। कंपनी ने एक्सटेंडेड वारंटी भी 30 जून तक बढ़ाई दी है।

 

10 of 16
Mahindra Scorpio S3+ new variant launch - फोटो : Mahindra (for Reference Only)

महिंद्रा एंड महिंद्रा

कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए कंपनी ने अपनी गाड़ियों पर फ्री सर्विस और वारंटी की सीमा को 3 महीनों तक के लिए बढ़ा दिया है। जिन ग्राहकों की गाड़ियों की फ्री सर्विस और वारंटी की सुविधा 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 के बीच खत्म हो रही थी, वे 31 जुलाई तक इसका फायदा उठा सकते हैं।

 

11 of 16
2021 Skoda Kushaq - फोटो : Skoda

स्कोडा इंडिया

स्कोडा भी अपने ग्राहकों के लिए खुशखबरी लाई है। कंपनी ने अपनी गाड़ियों पर फ्री सर्विस की सीमा को 3 महीनों तक के लिए बढ़ा दिया है। जिन ग्राहकों की गाड़ियों की फ्री सर्विस 1 अप्रैल, 2021 से जून, 2021 के बीच खत्म हो रही है, वे 31 जुलाई तक इसका फायदा उठा सकते हैं। वहीं कंपनी ने वारंटी और एक्सटेंडेड वारंटी को लेकर कुछ भी नहीं कहा है।

 

12 of 16
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota Urban Cruiser

टोयोटा किर्लोस्कर

टोयोटा ने भी अपनी गाड़ियों की वारंटी और कस्टमर-पेड एक्सटेंडेड वारंटी पीरियड को एक महीना बढ़ाया है। इसका फायदा उन राज्यों में लगेगा जहां कोरोना के चलते राज्य सरकार ने प्रतिबंध लगाए हैं। टोयोटा ने प्री-पेड सर्विसेज पैकेज को भी एक्स्टेंड किया है। इसका फायदा कस्टमर कनेक्ट प्रोग्राम 2.0 के तहत आने वाले ग्राहकों को मिलेगा।

 

13 of 16
Yamaha Fascino 125-Fi - फोटो : Social Media

यामाहा इंडिया

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा ने भी ग्राहकों के लिए वारंटी सीमा बढ़ाने का एलान किया है। कंपनी ने यामाहा लाइफटाइम क्वालिटी केयर की अपनी रणनीति के तहत सर्विस और वारंटी की समय सीमा को 30 जून, 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। कंपनी की तरफ से जिन सर्विसेज को बढ़ाया गया है उनमें, फ्री सर्विस, सामान्य वारंटी, एक्सटेंडेड वारंटी और सालाना मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट को 30 जून 2021 तक बढ़ाया दिया है।

 

14 of 16
Hero Motocorp Plant - फोटो : सांकेतिक

हीरो मोटोकॉर्प    

देश की सबसे बड़ी दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने भी अपनी सभी वारंटी और नि:शुल्क सेवाओं की अवधि 60 दिनों के लिए बढ़ा दी है, यानी 31 जुलाई तक इसका फायदा उठा सकेंगे। इसमें एक्सटेंडेड वारंटी, शिड्यूल फ्री सर्विस, सालाना मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट और स्टैंडर्ड वारंटी शामिल है।

 

15 of 16
KTM 390 Adventure 2019 - फोटो : Social Media

केटीएम

केटीएम इंडिया ने अपनी सभी मोटरसाइकिलों की सर्विस और वारंटी की अवधि को बढ़ाने का फैसला किया है। सभी KTM और Husqvarna प्रोडक्ट्स पर वारंटी बेनिफिट्स और मुफ्त सर्विस की अवधि 31 जुलाई, 2021 तक बढ़ाई दी है। कंपनी का कहना है कि यह राहत उन ग्राहकों के लिए लागू होगी जिनकी वारंटी और फ्री सर्विसेज 31 मई, 2021 तक वैध थी, वे अब  31 जुलाई तक इसका फायदा उठा सकेंगे।  

 
विज्ञापन

16 of 16
Honda CB350RS - फोटो : Honda

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते देश में सभी डीलरशिप पर वारंटी और मुफ्त सर्विस की अवधि को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। यह विस्तार उन ग्राहकों के लिए लागू है, जिनके वाहन की मुफ्त सर्विस, वारंटी और एक्सटेंडेड वारंटी एक अप्रैल से 31 मई 2021 के बीच खत्म हो रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें