फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किफायती SUV: ये हैं भारत में सबसे ज्यादा बिकनेवाली टॉप 5 सस्ती एसयूवी, देती हैं शानदार माइलेज

Tue, 22 Jun 2021 02:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Renault Kiger - फोटो : Renault
India Cheapest Top Selling SUV Cars Available: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में बड़े और स्पेसियस व्हीकल्स की मांग बढ़ी है। एक नई कार की खरीदते वक्त सबसे पहले जिस पहलू पर चर्चा होती है वह है उसकी कीमत। बीते कुछ समय के दौरान भारतीय वाहन बाजार में SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स) की मांग और बिक्री में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एसयूवी के लोकप्रिय होने के पीछे जो कारण है वह उसमें ज्यादा स्पेस के साथ शानदार फीचर्स का मिलना। मिड साइज एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 12 लाख से 17 लाख रुपये तक होती है। ऑन रोड आने में इनकी कीमत में और इजाफा हो जाता है। ऐसे में इसकी कीमत इतनी ज्यादा हो जाती है कि वह ग्राहक की जेब पर बहुत भारी पड़ती है। ऐसे में शानदार फीचर्स से लैस छोटी एसयूवी कार ग्राहकों की पसंद बनकर उभरे हैं। इन दिनों भारतीय बाजार में फुल साइज एसयूवी के बजाय सब-4-मीटर यानी साइज में 4-मीटर से कम (सब-कॉम्पैक्ट) एसयूवी की मांग तेजी से बढ़ रही है। इन छोटी एसयूवी में बड़ी एसयूवी के मुकाबले स्पेस जरूर कम होता है। लेकिन इनकी खास बात यह है कि ये बड़ी एसयूवी की तुलना में तकरीबन आधी कीमत में उपलब्ध हैं। जिससे ये ग्राहक की बजट में फिट बैठती हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में नए-नए मॉडल पेश कर रही हैं। अगर आप भी ऐसी ही एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो, यहां हम आपको बता रहे हैं इस समय बाजार में उपलब्ध टॉप 5 सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala
Hyundai Venue 
Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) देश में बिकने वाली सबसे लोकप्रिय सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों में से एक है। भारतीय बाजार में यह एसयूवी साल 2019 में लॉन्च की गई थी। Venue पेट्रोल इंजन वेरिएंट में 17.52 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल वेरिएंट मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 18.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 18.15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं इस एसयूवी कार के डीजल इंजन वेरिएंट में 23.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। ह्यूंदै वेन्यू एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.92 लाख रुपये है।
विज्ञापन

3 of 6
Maruti Vitara Brezza - फोटो : Amar Ujala
Maruti Vitara Brezza 
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki की सब-4 मीटर SUV Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा) काफी लोकप्रिय है। Vitara Brezza कार अब सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने इसका डीजल वेरिएंट बंद कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। Vitara Brezza Facelift मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 17.03 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। जबकि ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ इसका माइलेज 18.76 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस एसयूवी की कीमत 7.51 लाख रुपये से शुरू होती है। 

4 of 6
Nissan Magnite - फोटो : PTI (File Photo)
Nissan Magnite 
निसान मैग्नाइट ने जापान की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी निसान मोटर इंडिया की भारतीय कार बाजार में किस्मत बदल दी। पने लॉन्च के साथ ही सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी होने के लिए सुर्खियों में छाई रही इस कार की काफी बिक्री हुई। इसमें मिलने वाले ढेरों फीचर्स की वजह से यह अपने सेगमेंट में एक पसंदीदा कार बनकर उभरी है। Nissan Magnite भारत में दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है - 1.0 लीटर और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 70 bhp का पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता। वहीं, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 97 bhp का पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। मैनुअल पेट्रोल इंजन में यह 19.42 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं ऑटोमैटिक (CVT) में यह आंकड़ा  17.7 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये है। 
विज्ञापन

5 of 6
2021 Kia Sonet Facelift - फोटो : Kia
Kia Sonet
दक्षिण कोरिया की मल्टीनेशनल ऑटो निर्माता कंपनी Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) ने सब-4-मीटर एसयूवी सेगमेंट में Kia Sonet (किआ सोनेट) से एंट्री की। बहुत कम समय में किआ सोनेट एसयूवी भारतीय कार बाजार में काफी लोकप्रिय हो गई है। किआ सोनेट दो ट्रिम लाइनों में 4 इंजन और 5 गियरबॉक्स विकल्पों के साथ 15 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। किआ सोनेट एसयूवी की माइलेज 18.2 किमी प्रति लीटर से लेकर 24.1 किमी प्रति लीटर तक है। सोनेट पेट्रोल इंजन के साथ 18.2 से 18.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं सोनेट डीजल इंजन के साथ 19 से 24.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। किआ सोनेट एसयूवी की शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत 6.79 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Renault Kiger - फोटो : Renault
Renault Kiger
Renault ने फरवरी के महीने भारत में Kiger कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च की थी, जिसे भारतीय कार बाजार में ग्राहकों ने हाथों-हाथ लिया। काइगर को CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। रेनो काइगर दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है - एक 1.0-लीटर पेट्रोल और एक 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन। इस कार में ट्रांसमिशन में 5-स्पीड मैनुअल, एटी और सीवीटी का ऑप्शन मिलता है। रेनो काइगर एसयूवी का माइलेज 20 किमी प्रति लीटर है। इस एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.64 लाख रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें