फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में 'छुट्टी' पर जा रही हैं कार और टू-व्हीलर्स बनाने वाली कंपनियां, वजह जान कर होंगे हैरान

Tue, 11 Jun 2019 12:54 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Car Plant - फोटो : AmarUjala
कार और दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनिया अब छुट्टी पर जाने की तैयारी कर रही है। आप सोच रहे होंगे कि ये ऑटो मोबाइल कंपनियां भला छुट्टी पर क्यों जाने लगीं। हालांकि जून के मौसम में गर्मी का आलम जबरदस्त होता, जिससे प्रोडक्शन प्रभावित होता है। हालांकि ऑटो कंपनियों के छुट्टी पर जाने की ये कोई बड़ी वजह नहीं है।
 
विज्ञापन

घटती सेल से परेशान

2 of 7
car show room
असल में कार और टू-व्हीलर कंपनियां घटती सेल से परेशान हैं। एक-दो ऑटोमोबाइल कंपनियों और उनके कुछेक सेगमेंट के अलावा पूरे सेक्टर में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस तिमाही में कई ऑटोमोबाइल कंपनियां छुट्टी पर जाने की तैयारी कर रही हैं।
 
विज्ञापन

डिमांड कम होने से इंनवेंट्री क्लीयर नहीं

3 of 7
Car Market - फोटो : File Photo
इसके पीछे मुख्य वजह कि उनके पास बिक्री से ज्यादा स्टॉक पड़ा हुआ है और डिमांड कम होने से इंनवेंट्री क्लीयर नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से कार-टू व्हीलर कंपनियां कुछ दिनों के लिए प्रोडक्शन बंद करना चाहती हैं। ताकि डिमांड के मुताबिक प्रोडक्शन शुरू कर सकें।
 

5 लाख से ज्यादा पैसेंजर व्हीकल्स स्टॉक में

4 of 7
Honda Cars India
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑटोमोबाइल कंपनियों के पास लगभग 5 लाख से ज्यादा पैसेंजर व्हीकल्स स्टॉक में हैं, जिनकी कीमत तकरीबन 35 हजार करोड़ रुपये है। जून से ही ये वाहन डीलरों के पास बिक्री के लिए खड़े हैं। वहीं इनमें टूव्हीलर्स की संख्या सबसे ज्यादा है। तकरीबन 30 लाख दोपहिया वाहन स्टॉक में हैं, जिनकी कीमत 2.5 बिलियन डॉलर है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी एमएसआई ने मई में कुल 1,51,188 इकाई का उत्पादन किया, जो पिछले साल की समान अवधि के 1,84,612 इकाई से 18.1 फीसदी कम रहा। इस दौरान कंपनी सुपर कैरी सहित छोटी कारों के उत्पादन में भी कटौती की। ऑल्टो, स्विफ्ट और डिजायर जैसे यात्री वाहनों का उत्पादन 18.88 फीसदी तक कम कर दिया, जबकि मिनी गाड़ियों के निर्माण में 42.29 फीसदी की बड़ी कटौती की है। इसी तरह, वैन का उत्पादन भी 34.99 फीसदी घटा दिया है। एनबीएफसी संकट के बाद मांग में गिरावट से ऑटो कंपनियां बिक्री की समस्या से जूझ रही हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा है कि आने वाली तिमाही में वह 13 दिनों तक सभी प्लांट में उत्पादन ठप रखेगी।
विज्ञापन

मई और जून के बीच प्लांट बंद

5 of 7
Cars dying in 2019
खबरों के मुताबिक देश की टॉप 10 कंपनियों में से 7 ने अपने प्लांट बंद करने की तैयारी कर ली है। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मई और जून के बीच प्लांट बंद रखने का आदेश जारी किया। इनमें से कुछ ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली, तो कुछ आने वाले दिनों में ऐसा करने जा रहे हैं। पिछली तीन तिमाहियों से वाहन बिक्री में जारी गिरावट को देखते हुए मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मई में अपना उत्पादन 18 फीसदी घटा दिया है।
विज्ञापन

डीलरों की हालत सबसे ज्यादा खराब

6 of 7
Nexa Showroom - फोटो : सांकेतिक
खबरों के मुताबिक कंपनियों ने मई और जून के बीच अपना 20 से 25 प्रतिशत तक आउटपुट कम किया है, जिससे डीलरों के साथ फैक्टरी स्टॉक यार्ड में कुछ दबाव में कमी आई है। ऑटो कंपनियों का मई-जून में कुल उत्पादन 20 से 25 फीसदी तक कम हो सकता है। ऐसा डीलर्स और फैक्टरी में जमा स्टॉक का दबाव घटाने के लिए किया जाएगा। ब्रिकी में नरमी से डीलर्स को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है, क्योंकि उनके पास बिना बिक्री वाले वाहनों का 50 फीसदी से ज्यादा भंडार हो गया है और इस पर जीएसटी भी देना पड़ा है। दोपहिया वाहनों की बिक्री भी इस साल 11 फीसदी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 से 30 जून तक बंद रही मारुति

7 of 7
Maruti Suzuki Plant Factory - फोटो : सांकेतिक
इनमें से मारुति, महिंद्रा और टाटा मोटर्स ने मई में कई दिनों तक अपना प्रोडक्शन बंद रखा। वहीं होंडा कार्स इंडिया, रेनो-निसान अलायंस, स्कोडा ऑटो भी अगले कुछ दिनों में 4 से 10 दिन की छुट्टी पर जाने की तैयारी कर रही हैं। इनमें मारुति 23 से 30 जून, होंडा कार्स 5 से 8 जून, टाटा मोटर्स सानंद 27 मई से 3 जून, रेनो निसान 26 मार्च से 6 जून और होंडा मोटरसाइकिल 4 जून से 11 जून तक बंद रहे या रहने वाले हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें