फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Servicing Tips: इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो कार में कभी नहीं आएगी दिक्कत, सर्विस स्टेशन के अतिरिक्त खर्चों से मिलेगी राहत

Wed, 19 Jan 2022 04:34 PM IST
संकल्प सिंह ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो आपके कार में कभी नहीं आएगी दिक्कत, नहीं जाना पड़ेगा सर्विस स्टेशन - फोटो : Istock
कार चलाना हम सभी का शौक है। वहीं कार चलाने के साथ-साथ उसकी केयर करना भी जरूरी है। अगर आप अपनी कार की समय समय पर देख रेख नहीं करते, तो आपकी कार में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में आपको मजबूरन कार सर्विसिंग स्टेशन पर जाना पड़ता है, जहां पर अतिरिक्त खर्चा होता है। आज के इस महंगाई के दौर में आप जितना पैसा बचा सकते हैं, उतना ही आपके लिए लाभदायक है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन बातों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको फॉलो करके आप कार की सर्विसिंग के ऊपर आने वाले अतिरिक्त खर्चे को कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको समय समय पर अपनी कार की देख रेख करनी होगी। ऐसा करने पर आपकी कार की हेल्थ भी ठीक रहेगी और उसमें किसी प्रकार की दिक्कत भी नहीं आएगी। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कार की देखभाल करने के तरीकों के बारे में -
विज्ञापन

2 of 4
इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो आपके कार में कभी नहीं आएगी दिक्कत, नहीं जाना पड़ेगा सर्विस स्टेशन - फोटो : Pixabay

ड्राइविंग पर रखें विशेष ध्यान

ठीक ढंग से ड्राइविंग ना करने पर कार में कई तरह की दिक्कतें आ जाती हैं। कई बार ज्यादा रेस देने और तुरंत स्पीड कम करने से इंजन पर नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे में कार को सहजता के साथ ड्राइव करना चाहिए। आप जितनी सरलता और सहजता से कार को ड्राइव करेंगे। कार उतनी ही बढ़िया परफोर्मेंस देगी।
विज्ञापन

3 of 4
इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो आपके कार में कभी नहीं आएगी दिक्कत, नहीं जाना पड़ेगा सर्विस स्टेशन - फोटो : Pixabay

समय समय पर करते रहें ऑयलिंग

आपको समय समय पर कार इंजन की ऑयलिंग को चेक करते रहना चाहिए। कार के इंजन ऑयल को चेक करते समय गाड़ी को बंद कर देना चाहिए। आप डीप स्टिक के सहारे इंजन ऑयल चेक कर सकते हैं। अगर तेल कम है, तो इंजन में आप अतिरिक्त ऑयल डालकर उसकी पूर्ति कर सकते हैं। इंजन ऑयल को चेक करते समय अगर स्टिक में लगा तेल काला दिख रहा है, तो उसे आपको बदलवा लेना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो आपके कार में कभी नहीं आएगी दिक्कत, नहीं जाना पड़ेगा सर्विस स्टेशन - फोटो : Pixabay

पहिए की हवा की नियमित करें जांच

पहिए की कम हवा पर कार को ड्राइव करना काफी खतरनाक है। अगर आप कम हवा पर कार को ड्राइव करते हैं, तो इसका बुरा असर कार की माइलेज पर पड़ेगा। इसके अलावा टायर भी खराब होते हैं। ऐसे में आपको समय समय पर पहिए की हवा को चेक करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें