अगर आपने कार नई-नई चलानी सीखी है या सीख रहे हैं तो हो सकता है तो आपको पार्किंग करने में समस्या आती है तो परेशान न हों। विशेष कर नए ड्राइवरों को पार्किंग स्थलों में कार लगाने में दिक्कतों से दो चार होना पड़ता है। ऐसे में वे कई बार साथ खड़ी गाड़ियों को टक्कर भी मार देते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Car parking
- फोटो : For Representation Only
लेकिन आप इस समस्या से छुटकारा पाने चाहते हैं तो आपको अपनी कार में ऐसी दो टेक्नोलॉजी लगवानी होगी जिससे आपका जीवन आसान हो सकता है। ये दो गैजेट्स हैं 'कार पार्किंग सेंसर' और '360 पार्किंग कैमरा'। इनकी मदद से नए ड्राइवरों को कार पार्क करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
3 of 6
Car Parking
- फोटो : For Refernce Only
बता दें कि अगर आप एक नई कार खरीदते हैं तो ये दोनों गैजेट्स कार में लगी हुई होती हैं। लेकिन अगर आपने सेकेंड हैंड कार खरीदी है और वह कुछ पुरानी है तो फिर हो सकता है कि आपकी कार में ये दोनों गैजेट्स न लगे हों। लेकिन इन दोनों टेक्नोलॉजी गैजेट्स बाजार में उपलब्ध हैं और इसे किसी भी कार में लगवाई जा सकती हैं।
4 of 6
Car
- फोटो : पिक्साबे
कार पार्किंग सेंसर कार की पार्किंग को आसान बना देता है। ड्राइव जब कार को पार्क कर रहा होता है तो कार पार्किंग सेंसर की मदद से पीछे से कार की पोजिशन को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इससे आप आसानी से कार को आगे-पीछे कर सकते हैं। इसके साथ ही कार पार्किंग सेंसर की मदद से पार्किंग में आ रही दिक्कतों को भी देखा जा सकता है। कार पार्किंग सेंसर काफी सस्ते होते हैं और इसे बाजार से खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Brezza
- फोटो : For Representation Only
वहीं दूसरा गैजेट है '360 पार्किंग कैमरा'। यह एक शानदार फीचर है और आज की तारीख में सभी महंगी प्रीमियम कारों में मिलता है। इस तकनीक की सहायता से कार चालक कार के चारों तरफ की लोकेशन का पता कर सकता है। इसकी मदद से कार को किसी भी जगह आसानी से पार्क किया जा सकता है।
360 पार्किंग कैमरा कार की मदद से ड्राइवर कार के पीछे ही नहीं, बल्कि चारों तरफ देख सकता है। ड्राइवर पीछे की तरफ से आ रही कारों को भी आसानी से देख सकता है। इसलिए अगर आपके पास पुरानी कार है तो फिर आप इन दोनों टेक्नोलॉजी गैजेट्स को अपनी कार में काफी कम कीमत चुकाकर लगवा सकते हैं और यह कार पार्किंग में काफी मददगार साबित होंगी।