फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गालियां देकर स्लेज कर रहे थे टिम पेन, अश्विन का जवाब सुनकर दिल खुश हो जाएगा

Wed, 13 Jan 2021 06:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
1 of 7
टिम पेन और आर अश्विन - फोटो : social media
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में स्लेजिंग से संबंधित वो सब कुछ हुआ जो नहीं होना चाहिए था। हालांकि यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज आर अश्विन को स्लेज करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
टिम पैन
इस वीडियो में आप साफ सुन सकते हैं कि स्लेजिंग की शुरुआत पहले कंगारू कप्तान पेन ने की। पेन ने अश्विन से कहा, ‘तुम्हारे गाबा आने का इंतजार नहीं कर सकता, एश।' इसके जवाब में अश्विन ने कहा, ‘तुम्हारे भारत आने का इंतजार नहीं कर सकता, क्योंकि वह तुम्हारी अंतिम सीरीज होगी।’ इतना ही नहीं, पेन ने आगे कहा, 'कम से कम मेरी टीम के साथी मुझे पसंद करते हैं।' उनकी ये बातें स्टंप माइक में कैद हो गईं।
विज्ञापन

3 of 7
रवि अश्विन और हनुमा विहारी - फोटो : ट्विटर @ddsportschannel
दरअसल, पांचवें दिन मेजबान टीम के कप्तान टिम पेन का पूरा ध्यान रविचंद्रन अश्विन का ध्यान भंग करने पर था। मैच के आखिरी दिन अश्विन और हनुमा विहारी की साझेदारी चल रही थी, जबकि दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम विकेट की तलाश थी। ऐसे में पेन विकेट के पीछे से चाह रहे थे कि किसी भी तरह से अश्विन का ध्यान भंग हो जाए। 

4 of 7
हनुमा विहारी - फोटो : social Media
बता दें कि हनुमान विहारी और रविचंद्रन अश्विन की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया की जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पांचवें दिन चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत की शतकीय साझेदारी टूटने से जीत की उम्मीदें धूमिल और हार का खतरा मंडराने लगा, लेकिन हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन ने क्रीज पर जो पांव जमाए तो मैच को ड्रॉ करके ही दम लिया। कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे की टीम की यह ऑस्ट्रेलिया पर मनोवैज्ञानिक जीत थी।
 
विज्ञापन

5 of 7
हनुमा विहारी - फोटो : social media
हनुमा और अश्विन ने 256 गेंदों पर 62 रनों की अटूट साझेदारी की। इस साझेदारी को तोड़ पाने में कंगारू गेंदबाज कामयाब नहीं हो पाए। हनुमा ने लगभग चार घंटे क्रीज पर बिताकर अपने नाबाद 23 रन के लिए 161 गेंदें खेली जबकि अश्विन ने 128 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए। हनुमा ने पुजारा के साथ 31 और अश्विन के साथ मिलकर 120 गेंदों का सामना किया। हनुमा-अश्विन ने लगभग 42 ओवरों का सामना करके छठे विकेट के लिए 62 रन जोड़े। 
विज्ञापन

6 of 7
हनुमा विहारी
वहीं, अश्विन ने साथी हनुमा विहारी की नाबाद 23 रन की पारी की तुलना एक बेहतरीन शतक से की। उन्होंने कहा, 'पुजारा और पंत के विकेट गंवाने और विहारी के चोटिल होने के बाद जीत की कोशिश करना मुश्किल था। ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना कभी आसान नहीं रहा इसलिए विहारी खुद पर गर्व कर सकते हैं। यह पारी शतक बनाने के बराबर थी। मैंने नेट्स पर अच्छी बल्लेबाजी की थी और इसलिए क्रीज पर कुछ समय बिताना शानदार रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आर अश्विन - फोटो : PTI
उन्होंने आगे कहा, 'सिडनी में 400 रन से अधिक का लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था क्योंकि पिच में असमान उछाल थी। पंत की पारी ने हमारे लिए नींव रखी। मैंने लंच के समय बल्लेबाजी कोच (विक्रम राठौड़) से बात की कि मैं एससीजी में अर्द्धशतक जड़े बिना वापस नहीं लौटा हूं। यह ऐसा मैदान है जहां मैंने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है और आज की पारी भी इसका सबूत है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें